बिलासपुर। कोनी में अवैध कब्जा और अवैध प्लाटिंग पर जिला प्रशासन का बुलडोजर चला। यहां पांच एकड़ जमीन मुक्त कराया गया है। व्यापार विहार में नियम विरुद्ध निर्माण करने पर चार बड़े व्यापारियों को नोटिस जारी किया गया है।
नगर निगम ने अवैध प्लाटिंग के खिलाफ एक बार फिर बड़ी कार्रवाई की है,शहर में चल रहे विकास कार्यों का जायजा लेने निकलें कलेक्टर संजय अग्रवाल और निगम कमिश्नर प्रकाश कुमार सर्वे ने कोनी में हो रहे अवैध प्लाटिंग के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए। जिसके बाद नगर निगम के अतिक्रमण शाखा और जोन 8 की टीम ने अवैध प्लाटिंग पर कार्रवाई करते हुए तैयार किए गए मार्ग को तोड़ा और लगाए गए पोल को हटाया।
कोनी में खसरा नंबर 235 भूमि स्वामी केशव पाण्डेय,वीणा, अभिषेक और अंकित पाण्डेय द्वारा लगभग दो एकड़ जमीन में अवैध प्लाटिंग किया जा रहा था। इसी तरह गुड़ाखू फैक्ट्री के सामने और कंचन विहार के पीछे खसरा नंबर 191/1,191/6 191/2,191/5,191/3 और 191/4 में धीरेन्द्र पाण्डेय की जमीन पर स्वयंराज बिल्डर द्वारा तीन एकड़ जमीन में अवैध प्लाटिंग किया जा रहा था। कलेक्टर संजय अग्रवाल और निगम कमिश्नर प्रकाश कुमार सर्वे के निर्देश पर इन दोनों भूमि पर कार्रवाई की गई। निगम कमिश्नर प्रकाश कुमार सर्वे ने कहा है कि आगे भी अवैध प्लाटिंग के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जाएगी। व्यापार विहार में प्लेनेटेरियम के पास नियम विरूद्ध भवन निर्माण पर कैलाश माघवानी और व्यापार बिहार में ही बी 9 की भूमि में अनुमति विपरीत निर्माण पर आशीष अग्रवाल, अमर अग्रवाल और अभिषेक अग्रवाल को नोटिस जारी किया गया है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 17, 2026मुख्यमंत्री के क्षेत्र में भाजपा को बड़ा झटका, 8 पार्षदों ने दिया इस्तीफा, कहा – बिजली, पानी, सड़क के लिए तरस गए
बिलासपुरSeptember 16, 2026ढाबा को बना लिया था बार, पुलिस ने किया संचालक को गिरफ्तार, जप्त की शराब की बोतलें
बिलासपुरSeptember 16, 2026झीरम कांड के 10 आरोपियों को मृत्यु दंड की सजा, कांग्रेस के 29 नेताओं की हुई थी हत्या, देखें आरोपियों की सूची…
बिलासपुरSeptember 14, 2026शादीशुदा गर्लफ्रेंड को जिंदा जलाने की कोशिश, पेट्रोल डालकर लगा दी आग
