बिलासपुर। हिंदू संगठन के कार्यकर्ता के आत्महत्या के बाद मचे बवाल के बाद एसएसपी रजनेश सिंह ने SI को लाइन अटैच कर दिया है। इसके अलावा आईपीएस गगन कुमार को पूरे मामले की जांच करने का आदेश दिया है। इसके पहले पुलिस ने सोहेल खान को गिरफ्तार कर लिया है।
हिंदू संगठन के कार्यकर्ता नरेश साहू ने कोतवाली थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाते हुए बताया था कि सोहेल खान ने उसे हिंदू संगठन से जुड़ा होने और बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचारों के खिलाफ प्रदर्शन में शामिल होने पर पीटा था। एफआईआर करवाने के बाद गृहग्राम मुंगेली में जाकर नरेश साहू ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। फांसी लगाने से पहले उसने एक वीडियो भी बनाया था जिसमें उसने कहा था कि सोहेल और उसके साथी ने उसे प्रताड़ित किया और पुलिस कर्मी ने उससे दबावपूर्वक झूठा बयान ले लिया। वीडियो वायरल होने के बाद हिंदू संगठनों ने कोतवाली थाने का घेराव कर दिया था। जिसके तत्काल बाद आरोपी सोहेल खान को गिरफ्तार कर लिया गया। वहीं आज मारपीट के मामले में जांच कर रहे एसआई गणेश राम महिलांगे को एसएसपी रजनेश सिंह ने लाइन अटैच कर दिया है। वहीं पूरे मामले की निष्पक्ष जांच का जिम्मा कोतवाली सीएसपी आईपीएस गगन कुमार को दिए हैं।
जिला मुंगेली बामपारा कोतवाली थाना क्षेत्र निवासी नरेश साहू (19) बिलासपुर के सरकंडा थाना क्षेत्र के चिंगराजपारा गणेश चौक सरकंडा में रहकर प्राइवेट जॉब करता था। इसके साथ ही वह हिंदू संगठन से भी हुआ था। कुछ दिनों पहले बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचारों के खिलाफ हिंदूवादी संगठनों ने रैली निकाली थी और विरोध प्रदर्शन किया तथा बांग्लादेश के पीएम का पुतला दहन किया था। इस विरोध प्रदर्शन में नरेश साहू भी शामिल था। उसने विरोध प्रदर्शन का वीडियो सोशल मीडिया में शेयर किया था। इसके बाद उसने बिलासपुर जिले के सिटी कोतवाली थाने में पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज करवाई थी कि सोहेल खान ने पुतला दहन के दूसरे दिन उससे मारपीट की थी। आरोप के अनुसार शनिचरी रपटा के पास उसे सोहेल खान ने अपनी बाइक अड़ा कर रोक लिया और धार्मिक संगठन से जुड़े होने का आरोप लगाकर गालियां देते हुए जान से मारने की धमकी दी और मारपीट की। सोहेल खान ने उसे मारने के लिए चाकू भी निकाल लिया। इसे देखकर नरेश अपनी बाइक छोड़ भाग निकला। बिलासपुर जिले के कोतवाली थाने में इसकी शिकायत नरेश ने करवाई थी। जिस पर पुलिस एफआईआर कायम कर जांच कर रही थी। इसी दौरान आरोपी सोहेल खान ने अपने अधिवक्ता या अन्य किसी माध्यम से पुलिस के पास यह सीसीटीवी भिजवाया कि वह मारपीट में शामिल नहीं था और घटना के वक्त राजीव प्लाजा में था। हालांकि नॉनबेलेबल अपराध कायम होने के बाद पुलिस सोहेल खान की तलाश में थी।पुलिस ने प्रार्थी नरेश साहू को कोतवाली थाने बुलवाकर 161 का कथन दर्ज करवाया। जिसमें प्रार्थी स्पष्ट रूप से घटना का विवरण नहीं बता पा रहा था। जिसके चलते पुलिस अदालत में उसके 164 का कथन करवाने की तैयारी में थी।
शुक्रवार को नरेश ने बिलासपुर से मुंगेली जाकर अपने पैतृक घर के कमरे में साड़ी से फंदा बनाकर फांसी लगाकर अत्महत्या कर ली। सूचना पर मुंगेली कोतवाली पुलिस जांच करने मौके पर पहुंची। फंदे से उतारकर शव की तलाशी ली। तब मोबाइल में एक वीडियो मिला है। जिसमें नरेश साहू ने कहा कि जय श्री राम सभी भाई को, मैं सुसाइड करने जा रहा हूं, इसका कारण है सोहेल खान और उसका साथी। पुलिसकर्मी (बिलासपुर कोतवाली पुलिस) ने मुझसे झूठा बयान लिया है। दोनों भाई को फंसा रहा है। राम सिंह भैया, छत्रपाल भाई मुझे इंसाफ दिला देना, जय श्री राम जय हनुमान। यह वीडियो वायरल हो गया। बिलासपुर के हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने सिटी कोतवाली बिलासपुर थाने का घेराव कर दिया। घेराव की जानकारी लगते ही एसएसपी रजनेश सिंह ,एडिशनल एसपी पंकज पटेल भी कोतवाली थाने पहुंचे। उन्होंने प्रदर्शनकारियों से चर्चा कर निष्पक्ष जांच होने का भरोसा दिलाया और स्थिति को नियंत्रित किया।
28 दिसंबर 2025 को हिंदू संगठन की ओर से बांग्लादेश हिंसा के विरोध में प्रदर्शन किया गया। पुराना बस स्टैंड के पास बांगलादेश के पीएम का पुतला दहन किया गया था। इसी बात को लेकर दूसरे दिन बुधवार की रात नरेश साहू अपनी बाइक पर शनिचरी होते हुए चिंगराजपारा की ओर जा रहा था। शनिचरी रपटा के पास करबला में रहने वाला सोहेल खान अपनी बाइक अड़ाकर रोक दिया। सोहेल ने धार्मिक संगठन से जुड़े होने का आरोप लगाकर नरेश को गालियां देते हुए जान से मारने की धमकी दी। इसका विरोध करने पर उसने युवक की पिटाई कर दी। मारपीट के बीच सोहेल ने अपनी जेब से चाकू निकाल लिया। इसे देख नरेश अपनी बाइक छोडक़र भाग निकला। घटना की शिकायत पर पुलिस ने अपराध दर्ज किया था।
00 कार्यकर्ताओं ने उग्र आंदोलन करने की दी चेतावनी :–
घटना की जानकारी मिलते ही हिंदू संगठन के कार्यकर्ता सिटी कोतवाली थाने का घेराव कर दिया और जमकर नारेबाजी की। कार्यकर्ताओं ने कहा कि इस मामले में तत्काल दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए। नरेश को बेल्ट से पीटा गया था, शरीर पर चोट के निशान है। सोहेल खान का नाम सामने आ रहा है। वह पहले भी अपराधी गतिविधियों में शामिल रह चुका है। कार्रवाई नहीं होने पर उग्र आंदोलन किया जाएगा।
00 घेराव के चंद घंटों में ही आरोपी गिरफ्तार :–
घटना सामने आने के बाद हिंदूवादी संगठनों ने जमकर विरोध किया। कोतवाली बिलासपुर थाने का घेराव किया और थाने के सामने धरना दिया। इसके बाद बिलासपुर पुलिस ने तत्काल कार्यवाही करते हुए चंद घंटों में ही आरोपी सोहेल खान को मारपीट और आर्म्स एक्ट के मामले में गिरफ्तार कर लिया है। वहीं मुंगेली में आत्महत्या की घटना होने के चलते मुंगेली कोतवाली थाने में मर्ग कायम कर मामले की जांच की जा रही है। घटना में जो भी तथ्य सामने आएंगे उसके अनुसार मुंगेली पुलिस भी अपनी कार्यवाही आगे बढ़ाएगी।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरFebruary 2, 20266000 करोड़ महादेव सट्टा कांड की परछाईं फिर लौटी, कांकेर का हेड कॉन्स्टेबल सस्पेंड, DGP ने दो जिलों के SP को निगरानी बढ़ाने और सतर्कता बढ़ाने दिए निर्देश
बिलासपुरFebruary 2, 2026नेशनल हाईवे में लूट, 4 आरोपी गिरफ्तार, 3 कार, 7 मोबाईल और 8000 रू नगद जप्त, पीड़ित के खिलाफ भी होगा जुर्म दर्ज…
बिलासपुरFebruary 1, 2026माघी पूर्णिमा स्नान के साथ छत्तीसगढ़ राज्य का सबसे बड़ा मेला शुरू, रात भर चला भजन- कीर्तन
बिलासपुरFebruary 1, 202634 ग्राम हेरोइन के साथ तीन युवक गिरफ्तार, पंजाब के तरनताल से हो रही थी सप्लाई
