बिलासपुर। ध्यान भटकाकर थैले से 1 लाख रूपया चोरी करने वाले एक युवक और एक नाबालिग को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। ACCU एवं मस्तुरी पुलिस ने एक युवक और नाबालिग को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से 20 हजार रुपए जप्त किए है।
मिली जानकारी के अनुसार प्रेम कुमारी कुर्रे ने 30.12.2025 को अपने घर से अकेली पैसा निकालने के लिए मस्तुरी जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक आटो में बैठकर आयी थी। बैक से कुल 102000 / रू निकालकर पैदल पैदल स्टेट बैंक मस्तुरी जा रही थी। तभी मेन रोड पर संतोष किराना दुकान के पास किसी अज्ञात व्यक्ति के द्वारा महिला के कपड़ों पर कचरा फेंक दिया। इसके बाद प्रेम कुमारी अपने कपड़ों को झाडने लगी और पेड के डगाल के उपर थैला को रख कर साड़ी धोने लगी। साड़ी धोने के बाद देखी तो थैला में रखे 102000 / रू को किसी अज्ञात चोर ने चोरी करके ले गया। इसके बाद महिला थाने पहुंची और रिपोर्ट लिखाया। थाने में रिपोर्ट दर्ज करने के बाद पुलिस ने विवेचना में लिया। मामले की गंभीरता को देखते हुए श्रीमान् वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह (भा.पु.से) ने अज्ञात आरोपियो को पकडने एवं चोरी गए रुपए को जप्त करने के निर्देश दिए। इसके बाद घटना स्थल एवं आस पास सीसीटीवी फुटेज खंगालने पर आरोपी सचिन ध्रुव एवं विधि संर्घषरत बालक द्वारा चोरी करने की जानकारी सामने आई। पुलिस ने दोनो आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो अपराध स्वीकार कर लिया और चोरी गई रकम में से 20,000 रुपए जप्त किए। आरोपी सचिन ध्रुव को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेजा गया है।
00 नाम गिरफ्तार आरोपी :- 01 एक विधि से संर्घर्षरत किशोर 02. सचिन ध्रुव पिता राजेश ध्रुव उम्र 22 साल निवासी ग्राम भीमखोज संतोषी ननगर वार्ड क 04 थाना खल्लारी जिला महासमुंद (छ.ग.)*
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरAugust 3, 2026प्रमोशन और वेतन विसंगति को लेकर पटवारियों में आक्रोश, सौंपा ज्ञापन, कहा – RI की सीधी भर्ती बंद हो
बिलासपुरAugust 2, 20264 युवकों ने वृद्ध और उसके परिवार को किया ब्लैकमेल, ले लिए 15 लाख रुपए और 450 सोने के गहने, अब जाएंगे जेल
बिलासपुरAugust 1, 2026ये उसी मल्हार की सड़क है जिसका जिक्र देश के प्रधानमंत्री ने अपने मन की बात में किया था, अब दी है आंदोलन की चेतावनी
बिलासपुरAugust 1, 2026घोर बेज्जती : लगाना था कांसे की प्रतिमा, लगा दिया सीमेंट की, नेताओं और अधिकारियों को बेवकूफ बनाने कर दिया पालिश
