कोरबा। जिले के करतला थाना क्षेत्र से सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां पत्नी से बातचीत और हंसी-मजाक करने से नाराज पति ने अपने ही पड़ोसी की कुल्हाड़ी मारकर हत्या कर दी है। हालांकि पुलिस अभी आरोपी से पूछताछ कर रही है।
कोरबा जिले के करतला थाना क्षेत्र के गनियारी गांव में हुई एक जघन्य हत्या ने क्षेत्र में सनसनी फैला दी है। सोमवार की सुबह नंदकुमार पटेल नामक व्यक्ति का रक्तरंजित शव उसके घर से कुछ दूरी पर जयशंकर के घर की बाड़ी के पास आंगन में मिला। चेहरे पर गहरे जख्मों के निशान स्पष्ट हो गया था कि उसकी बेरहमी से हत्या की गई है। घटना की सूचना मिलते ही करतला पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए डॉग स्क्वायड और फोरेंसिक एक्सपर्ट की टीम को भी मौके पर पहुंची थी। डॉग ‘बाघा’ ने घटनास्थल पर मौजूद गंध के आधार पर पड़ोस में रहने वाले जयशंकर के घर का पता लगाया, जिससे पुलिस का संदेह उसी पर केंद्रित हुआ। पुलिस जांच में सामने आया कि मृतक नंदकुमार का आरोपी जयकंवर के घर आना-जाना था। वह अक्सर जयकंवर की पत्नी से बातचीत और मजाक करता था, जिससे जयकंवर नाराज रहता था। रविवार रात जयकंवर ने अपनी पत्नी और नंदकुमार को बातचीत करते देखा जिससे वह आपा खो बैठा। गुस्से में जयकंवर नंदकुमार को घर के पास स्थित बाड़ी में ले गया, जहां पहले उसकी पिटाई की और फिर कुल्हाड़ी से सिर पर ताबड़तोड़ वार कर दिए। गंभीर चोट लगने से नंदकुमार की मौके पर ही मौत हो गई। वारदात के बाद आरोपी शव वहीं छोड़कर घर लौट गया। पुलिस ने आरोपी जयकंवर को गिरफ्तार कर लिया गया है। उससे पूछताछ की जा रही है और मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरMay 3, 2026मोपका में युवक की हत्या, 3 आरोपी और 2 नाबालिग गिरफ्तार, क्या है हत्या का कारण…, पढ़े खबर…
बिलासपुरMay 3, 2026जेल जा सकते है चार अधिवक्ता, अग्रिम जमानत आवेदन खारिज, फर्जी दस्तावेज पेश कर मुआवजा के लिए लगा दिया था आवेदन
कांकेरMay 2, 2026IED ब्लास्ट में DRG के चार जवान शहीद, बारूदी सुरंग को कर रहे थे निष्क्रिय
बिलासपुरMay 2, 2026आयुक्त ने किया वरिष्ठ स्वच्छता निरीक्षक को निलंबित, अवैध उगाही का वीडियो हुआ था वायरल, फोकट में कोल्ड ड्रिंक भी पिया
