बिलासपुर। बिजली विभाग के मोपका सब स्टेशन में भीषण आग लग गई। जिससे न केवल आधे शहर की बिजली गुल रही बल्कि लोगों की धड़कन बढ़ गई थी। काफी मशक्कत के बाद दमकल ने आग पर काबू पाया, लेकिन सब स्टेशन में आग का असर देर शाम तक दिखाई दे रहा था। विभाग के अधिकारी सब स्टेशन में देर शाम तक डटे रहे।
सरकंडा थाना क्षेत्र के मोपका में कुटिपारा स्थित 220 केवी सब स्टेशन में मंगलवार की दोपहर अचानक आग लग गई। सब स्टेशन के कर्मचारियों ने आग बुझाने का प्रयास किया लेकिन देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। इसके बाद वहां मौजूद कर्मचारी जान बचाने के लिए बाहर निकल आए दमकल के लिए सूचना दे दी। आग इतनी भयावह थी कि सब स्टेशन में लगा एक बड़ा ट्रांसफार्मर पूरी तरह जलकर खाक हो गया। आग की लपटें और धुएं का गुब्बार दूर-दूर तक फैल गया, जिससे पूरे इलाके में दहशत मच गई। आग की लपटें इतनी भयानक थी कि लपटें और काला धुआं आसमान तक पहुंच गया था। आनन फानन में लोगों ने आग लगने की खबर बिजली विभाग और फायर डिपार्टमेंट को दी। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर बिजली विभाग के अधिकारी और कर्मचारी फायर एक्सटेंशन मशीन के साथ पहुंचे। टीम ने आग पर काबू पाने की कोशिश की और आग को बुझाने के लिए कई दमकल लगाए गए। काफी मशक्कत के बाद देर शाम को आग पर काबू पाया जा सका। अब स्टेशन में लगा एक पावर ट्रांसफार्मर जलकर खाक हो चुका है। सब स्टेशन में आग लगने से वहां से बिजली सप्लाई को पूरी तरह से बंद कर दिया गया। बिलासपुर शहर के आधे हिस्से की बिजली सप्लाई बाधित हो गई। इसके अलावा चांटीडीह, सीपत और खमरिया समेत कई कई ग्रामीण इलाको में बिजली की सप्लाई बाधित रही। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि सब स्टेशन में 160 MBA ट्रांसफार्मर लगा है। तीन में से एक ट्रांसफार्मर में आग लगी है। 132 केवी में फाल्ट आ गया था, उसके कारण इस ट्रांसफार्मर के बुसिन्ग का तेल रिसने लगा। इसके बाद गर्म टेम्प्रेचर के कारण आग पकड़ ली। यहां से जितने फायर एक्सटेंशन थे, उससे आग बुझाने की कोशिश की गई लेकिन ट्रांसफार्मर में करीब 100 किलो लीटर से ज्यादा तेल था। जिसके कारण ये एकदम से कंट्रोल नहीं हुआ और आग ने बड़ा रूप ले लिया।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 17, 2026मुख्यमंत्री के क्षेत्र में भाजपा को बड़ा झटका, 8 पार्षदों ने दिया इस्तीफा, कहा – बिजली, पानी, सड़क के लिए तरस गए
बिलासपुरSeptember 16, 2026ढाबा को बना लिया था बार, पुलिस ने किया संचालक को गिरफ्तार, जप्त की शराब की बोतलें
बिलासपुरSeptember 16, 2026झीरम कांड के 10 आरोपियों को मृत्यु दंड की सजा, कांग्रेस के 29 नेताओं की हुई थी हत्या, देखें आरोपियों की सूची…
बिलासपुरSeptember 14, 2026शादीशुदा गर्लफ्रेंड को जिंदा जलाने की कोशिश, पेट्रोल डालकर लगा दी आग
