बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर, दुर्ग और रायनंदगांव जिले के न्यायालयों को बम से उड़ाने की धमकी मिली थी। तीनों जिला अदालतों की आधिकारिक ई-मेल आईडी में यह धमकी भेजी गई थी। धमकी की सूचना मिलते ही प्रशासन और पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए कोर्ट परिसरों को सील कर दिया और चप्पे चप्पे की तलाश की। यही नहीं कोर्ट कैंपस में आने वाले हर व्यक्ति की सघन तलाशी ली गई।
राजनांदगांव जिला कोर्ट को बम (RDX) से उड़ाने की धमकी के बाद बिलासपुर और दुर्ग जिला कोर्ट को भी बम से उड़ाने की धमकी मिली। जैसे ही न्यायालयों से प्रशासन को धमकी की सूचना मिली सभी जिला न्यायालय परिसर का सील कर दिया गया। न्यायालय परिसर पुलिस छावनी में बदल गया। तत्काल डॉग स्क्वॉड और बम निरोधक दस्ता पहुंचकर जांच शुरू कर दी। पूरे न्यायालय परिसर को खाली करा दिया गया। सभी जजों, वकीलों, न्यायालयीन कर्मचारियों और आम नागरिकों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। दुर्ग, बिलासपुर और राजनांदगांव डिस्ट्रिक्ट कोर्ट भवन और परिसर को पुलिस अपने कब्जे में ले लिया। बम डिस्पोजल स्क्वाड (बीडीएस) और डॉग स्क्वॉड ने दो से तीन घंटे तक सभी कोर्ट परिसर के कोने – कोने की सर्चिंग की। लेकिन तीनों जिलों कोर्ट परिसर में किसी भी प्रकार की संदिग्ध या आपत्तिजनक वस्तु या विस्फोटक आदि नहीं मिला है। बम से उड़ाने की धमकी तीनों जिला अदालतों की आधिकारिक ई-मेल आईडी पर भेजी गई थी।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 17, 2026मुख्यमंत्री के क्षेत्र में भाजपा को बड़ा झटका, 8 पार्षदों ने दिया इस्तीफा, कहा – बिजली, पानी, सड़क के लिए तरस गए
बिलासपुरSeptember 16, 2026ढाबा को बना लिया था बार, पुलिस ने किया संचालक को गिरफ्तार, जप्त की शराब की बोतलें
बिलासपुरSeptember 16, 2026झीरम कांड के 10 आरोपियों को मृत्यु दंड की सजा, कांग्रेस के 29 नेताओं की हुई थी हत्या, देखें आरोपियों की सूची…
बिलासपुरSeptember 14, 2026शादीशुदा गर्लफ्रेंड को जिंदा जलाने की कोशिश, पेट्रोल डालकर लगा दी आग
