जशपुर। महिला एवं बाल विकास विभाग का एक बाबू 40 हजार रुपए रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार हो गया है। बाबू ने अपने ही विभाग के चपरासी से 80 हजार रुपए की रिश्वत मांगा था। नहीं देने पर इसकी बैंक छीन लिया था।
महिला एवं बाल विकास विभाग के जिला कार्यालय में गुरूवार की शाम एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने सहायक ग्रेड–2 गिरीश कुमार वारे को 40 हजार रुपए रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया है। लिपिक ने यह रकम अपने ही विभाग से एक भृत्य से मांगे थे।जानकारी के अनुसार कांसाबेल निवासी योगेश शांडिल्य महिला एवं बाल विकास विभाग के परियोजना कार्यालय में भृत्य के पद पर है। उसकी पोस्टिंग दोकड़ा कार्यालय में थी। जुलाई 2025 में उसका ट्रांसफर लोदाम हो गया था। लोदाम ट्रांसफर होने के बाद भृत्य लोदाम में ड्यूटी कर रहा था। इसी दौरान जिला कार्यालय के सहायक ग्रेड 2 गिरीश कुमार वारे ने उससे संपर्क कर कहा कि यह ट्रांसफर उसने कराया है। इसके एवज में उसने 80 हजार रुपए की मांग की थी। योगेश शांडिल्य ने बताया कि इस पैसों के लिए गिरीश वारे उसे लगातार फोन करता था। जबकि इसके पहले चपरासी ने गिरीश वारे को 30 हजार रुपए दिए थे। यह रकम मिलने के बाद लिपिक वारे ने 10 हजार रुपए की छूट देते हुए 40 हजार रुपए की और डिमांड की थी। दिसंबर 2025 में जब भृत्य किसी काम से जिला कार्यालय पहुंचा था, तो लिपिक वारे ने उसकी बाइक की चाबी रख ली और कहा कि जब पैसे हो जाएंगे तो पैसे ले आना और बाइक ले जाना। योगेश ने लिपिक से अपनी बाइक वापस लेने के लिए कई बार निवेदन किया, लेकिन उस पर कोई असर नहीं हुआ।
बाइक जब्त हो जाने के बाद भृत्य ने लिपिक वारे को सबक सिखाने की ठानी। उसने एंटी करप्शन ब्यूरो से संपर्क कर इसकी सूचना दी और गुरूवार को 40 हजार रुपए कैश लेकर कार्यालय पहुंचा। जैसे ही योगेश लिपिक को कैश देकर बाहर निकला, ACB की टीम तुरंत मौके पर पहुंचकर लिपिक गिरीश से कैश जप्त किया और कार्रवाई शुरू की। देर शाम तक एसीबी की टीम की कार्रवाई चल रही थी।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 17, 2026मुख्यमंत्री के क्षेत्र में भाजपा को बड़ा झटका, 8 पार्षदों ने दिया इस्तीफा, कहा – बिजली, पानी, सड़क के लिए तरस गए
बिलासपुरSeptember 16, 2026ढाबा को बना लिया था बार, पुलिस ने किया संचालक को गिरफ्तार, जप्त की शराब की बोतलें
बिलासपुरSeptember 16, 2026झीरम कांड के 10 आरोपियों को मृत्यु दंड की सजा, कांग्रेस के 29 नेताओं की हुई थी हत्या, देखें आरोपियों की सूची…
बिलासपुरSeptember 14, 2026शादीशुदा गर्लफ्रेंड को जिंदा जलाने की कोशिश, पेट्रोल डालकर लगा दी आग
