जांजगीर। चीफ ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट जांजगीर ने कांग्रेस विधायक को जेल भेज दिया है। विधायक के ऊपर किसान से 42 लाख 78 हजार रुपए की ठगी करने का आरोप है। यह ठगी उन्होंने सहकारी बैंक का मैनेजर रहते हुए किया था।
जैजैपुर विधायक बालेश्वर साहू के खिलाफ IPC की धारा 420, 467, 468, 471 और 34 के तहत मामला दर्ज है। पुलिस के अनुसार वर्ष 2015 से 2020 के बीच सहकारी बैंक बम्हनीडीह में मैनेजर रहते हुए उन्होंने अपने अधीनस्थ कर्मचारी गौतम राठौर के साथ मिलकर किसान राजकुमार शर्मा के नाम पर फर्जी दस्तावेज बनाकर 42.78 लाख रुपये का लोन निकाला है। जिसके कारण किसान कर्जदार हो गया। एफआईआर दर्ज होने के बाद विधायक ने हाईकोर्ट में अग्रिम जमानत के लिए आवेदन किया था। सुनवाई के बाद हाई कोर्ट ने पुलिस को चालान पेश करने और निचली अदालत के आदेश से पहले किसी भी तरह की दंडात्मक कार्रवाई न करने के निर्देश दिए थे।
हाईकोर्ट के आदेश के तहत पुलिस के लिए चालान पेश करना अनिवार्य था। शुक्रवार को पुलिस ने सीजेएम कोर्ट में चालान पेश करने का निर्णय लिया और विधायक को कोर्ट में पेश होने के लिए समन जारी किया। नोटिस के बाद विधायक कोर्ट में उपस्थित हुए, जहां उनकी मौजूदगी में पुलिस ने कोर्ट में चार्जशीट दाखिल की।
सुनवाई के दौरान सीजेएम कोर्ट ने चार्जशीट का अध्ययन किया और गंभीर धाराओं को देखते हुए विधायक बालेश्वर साहू को 22 जनवरी तक न्यायिक हिरासत में भेजने का आदेश दे दिए। इसके बाद विधायक की ओर से जमानत याचिका दायर की गई, लेकिन सुनवाई के बाद कोर्ट ने जमानत याचिका खारिज कर दी।
कोर्ट के आदेश के बाद पुलिस विधायक को लेकर जिला अस्पताल गई जहां डॉक्टरों ने उनका स्वास्थ्य परीक्षण किया। मेडिकल जांच में सब कुछ सामान्य पाए जाने के बाद पुलिस उन्हें खोखरा जिला जेल लेकर गई और जेल दाखिल कर दिया।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 19, 2026जबरिया चंदाखोरी वसूली के खिलाफ व्यापारी हुए लामबंद, 23 को बाजार बंद रखने का ऐलान
दुर्गSeptember 19, 2026BSP से लोहा चोरी करने वाले प्राइवेट स्टील प्लांट के MD और डायरेक्टर गिरफ्तार, करोड़ो रूपए का लोहा चोरी का मामला
बिलासपुरSeptember 18, 2026जानलेवा हमला करने वाले तीन युवक गिरफ्तार, थी पुरानी रंजिश, बदला लेने कर दिया लोहे की पाइप से हमला
बिलासपुरSeptember 17, 2026मुख्यमंत्री के क्षेत्र में भाजपा को बड़ा झटका, 8 पार्षदों ने दिया इस्तीफा, कहा – बिजली, पानी, सड़क के लिए तरस गए
