जशपुर। जिले में RTO अधिकारी के घर हुई चोरी बड़ा खुलासा किया है। अफसर की भतीजी ने ब्वॉयफ्रेंड और उनके साथियों के साथ मिलकर 5 करोड़ रुपए की चोरी की है। जिसमें नगद के साथ सोने के बिस्किट और जेवरात शामिल है। आरोपियों ने चोरी की रकम से कार भी खरीदी और जमकर पार्टियां भी की।
मिली जानकारी के अनुसार विजय निकुंज RTO अधिकारी है और ग्राम केराडीह की रहने वाले हैं। मीनल निकुंज नाम की उसकी एक भतीजी है। जशपुर में पढ़ाई के दौरान मीनल किराए के मकान में रहती थी। अक्सर वह बड़े पापा के घर आती-जाती थी। इस दौरान उनकी पहचान अनिल प्रधान (25) से हुई। जो कि प्राइवेट फाइनेंस कंपनी में काम करता है। दोनों एक दूसरे को पसंद करने लगे। इस बीच मिनल ने आईफोन खरीदना चाहा, लेकिन उसके पास उतने पैसे नहीं थे। ऐसे में मिनल ने पहले 2 लाख रुपए कैश चुराए, जिससे उसने आईफोन लिया। फिर बर्थडे के लिए 3 लाख रुपए निकाले। जब किसी को इस बारे पता नहीं चला तो उसने सोने की बिस्किट और बड़ी मात्रा में नगदी पर हाथ साफ किया। बाद में दोनों ने शादी कर ली। इस बीच विजय निकुंज और परिवार के सदस्यों को दीवान में रखे अटैची से पैसे, सोने के बिस्किट गायब मिले। 6 दिसंबर 2025 को पत्नी सुषमा ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि पुराने घर का और घर के कमरे का कुंडा टूटा हुआ था। दीवान में रखी अटैची से करीब 15 लाख रुपए कैश, सोने की बिस्किट और अन्य जेवरात गायब थे। चोरी गए माल की अनुमानित कीमत 35 लाख रुपए से अधिक बताई गई थी। पुलिस जांच में सामने आया कि मिनल जशपुर में पढ़ाई के दौरान किराए के मकान में रहती थी। वारदात के पहले अक्सर घर आती-जाती थी। पुलिस को उस पर संदेह हुआ। 14 दिसंबर 2025 को पुलिस ने रांची के एक होटल से मिनल और अनिल को हिरासत में लिया। पूछताछ दोनों जुर्म स्वीकार किया।
मिलन ने स्वीकार किया कि उसने अलग-अलग समय पर चोरी की और जिसकी कुल रकम करीब 5 करोड़ रुपए तक पहुंच गई। यह पैसा उसने दोस्तों और पति के साथ मिलकर महंगी शराब, पार्टियों और ऐशो-आराम में खर्च कर दिया। इसके बाद अभिषेक इंद्रवार (28), लंकेश्वर बड़ाईक (35 ) और अलीशा भगत (29) को भी अलग-अलग तारीख में गिरफ्तार किया गया।
पुलिस ने आरोपियों के पास हरियर कार, 86,300 रुपए कैश, 100-50-20 ग्राम की सोने की बिस्किट, सोने का कड़ा-मंगलसूत्र, 1 आईफोन और 4 एंड्रॉयड मोबाइल बरामद किया है। जब्त किए गए माल की कुल कीमत करीब 51 लाख 82 हजार 300 रुपए आंकी गई है।
00 रायपुर-भिलाई में पार्टी, राउरकेला में बेचा सोना
आरोपी अनिल प्रधान ने बताया कि मिलन चोरी कर लाई गई नगदी और सोने से आईफोन खरीदा गया। इसके बाद सभी आरोपी रायपुर और भिलाई गए। जहां करीब तीन दिनों तक पार्टी चली और लगभग 5 लाख रुपए खर्च किए गए। इसके बाद सोने की बिस्किट बेचने के लिए ओडिशा के राउरकेला गए, जहां से मिले पैसों से नगद में कार खरीदी गई।
00 न्यायिक रिमांड पर भेजे गए आरोपी
इस मामले में एसएसपी शशि मोहन सिंह ने बताया कि RTO अधिकारी के घर हुई चोरी के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अब तक पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से नगद, सोना, मोबाइल और कार सहित 51 लाख रुपए से अधिक का माल बरामद किया गया है। सभी को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरJune 16, 2026युवा हॉकी खिलाड़ी अवि को मिले सम्मान और विशेष प्रोत्साहन राशि, प्रदेश का गौरव बढ़ाने वाले खिलाड़ी को सरकार दे नई उड़ान : केशरवानी
बिलासपुरJune 16, 2026अपने को बताया अयोध्या का पंडित, व्यापारी को लगा दिया ढाई लाख का चूना, हैदर अली गिरफ्तार, वसीम फरार
बिलासपुरJune 15, 2026कबाड़ियों पर पुलिस का प्रहार, चोरी की 83 क्विंटल कबाड़ जप्त, 7 आरोपी गिरफ्तार
बिलासपुरJune 15, 2026प्रधानमंत्री मोदी के 12 वर्ष सेवा, सुशासन और विकास को समर्पित, हर क्षेत्र में हुआ विकास – साव
