बिलासपुर। ट्रेन में सफर करना कितना खतरनाक है इसका उदाहरण शनिवार को महासमुंद सामने आया। पैसेंजर ट्रेन से सफर कर रहे एक यात्री से लुटेरे ने मोबाइल छीन लिया और धक्का दे दिया। इस घटना से यात्री नीचे गिरा और दोनो पैर ट्रेन के चपेट में आ गया।¹
छत्तीसगढ़ के महासमुंद में एक चलती पैसेंजर ट्रेन से मोबाइल छीनकर एक यात्री को धक्का दे दिया गया। इस घटना में यात्री के दोनों पैर ट्रेन की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल की पहचान ओडिशा के नुआपड़ा जिले के कादोमेरी गांव निवासी संतू मांझी (45) के रूप में हुई है। गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज भर्ती किया गया है। घटना शनिवार दोपहर करीब 3:30 बजे की है। संतू मांझी रायपुर से टिटलागढ़ जा रही पुशपुल पैसेंजर ट्रेन में बैठे थे और अपने मोबाइल पर कुछ देख रहे थे। जब ट्रेन महासमुंद में बिठौबा टॉकीज के पीछे से गुजर रही थी, तभी कुछ अज्ञात लोगों ने उनका मोबाइल फोन छीन लिया और उन्हें चलती ट्रेन से धक्का दे दिया।
धक्का लगने से संतू मांझी ट्रेन से नीचे गिर गए और उनके दोनों पैर ट्रेन की चपेट में आ गए, जिससे उन्हें गंभीर चोटें आईं। पटरी के पास रहने वाले लोगों ने उन्हें गिरते हुए देखा। स्थानीय पार्षद राहुल आंवड़े भी मौके पर पहुंचे और तत्काल डायल 112 को सूचना दी। पार्षद और स्थानीय नागरिकों की मदद से घायल को डायल 112 वाहन तक पहुंचाया गया। संतू मांझी के पैरों से अत्यधिक रक्तस्राव हो रहा था। मेडिकल कॉलेज ले जाने के लिए वाहन में बिठाते ही वे बेहोश हो गए। पुलिस ने घटना का संज्ञान लिया है और अज्ञात आरोपियों की तलाश में जुट गई है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरMay 3, 2026मोपका में युवक की हत्या, 3 आरोपी और 2 नाबालिग गिरफ्तार, क्या है हत्या का कारण…, पढ़े खबर…
बिलासपुरMay 3, 2026जेल जा सकते है चार अधिवक्ता, अग्रिम जमानत आवेदन खारिज, फर्जी दस्तावेज पेश कर मुआवजा के लिए लगा दिया था आवेदन
कांकेरMay 2, 2026IED ब्लास्ट में DRG के चार जवान शहीद, बारूदी सुरंग को कर रहे थे निष्क्रिय
बिलासपुरMay 2, 2026आयुक्त ने किया वरिष्ठ स्वच्छता निरीक्षक को निलंबित, अवैध उगाही का वीडियो हुआ था वायरल, फोकट में कोल्ड ड्रिंक भी पिया
