बिलासपुर। राजीव प्लाजा गेट के पास मारपीट करने वाले तीन आरोपीयो को तारबाहर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी अपनी ऑटो राजीव प्लाजा के अंदर ले जाने का प्रयास कर रहा था तो गार्ड ने मना किया। इसी बात को लेकर मारपीट कर दिया
मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि अमर पाल राजीव प्लाजा में गार्ड की नौकरी करता है। दिनांक 10.01.2026 को साक्षी अपनी डयूटी पर था रात्रि करीब 10.00 बजे खाना खा रहा था तो इसकी जगह पर साहेब सिंह ड्यूटी पर था। करीब 10.20 बजे रात्रि में एक आटो चालक अपनी आटो को राजीव प्लाजा के गेट नंबर 01 से अंदर ले जा रहा था। साहेब सिंह ने उससे कहा कि ऑटो अंदर नही ले जाना है। इसके बाद आटो चालक ने अपने अन्य साथीयो को बुलाकर साहेब सिंह को हाथ, झापड से मारपीट कर दिया और अश्लील गाली गलौच करते हुए जान से मारने की धमकी देने लगे। थाना तारबहार में अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया। घटना की गंभीरता को देखते हुये वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह (भापुसे) को अवगत कराया गया है। उन्होंने त्वरित कार्यवाही कर आरोपियो को पकडने के निर्देश दिए। इसके बाद थाना प्रभारी तारबाहर के नेतृत्व में टीम बनाकर आरोपियों की पहचान के लिए घटना स्थल के आस पास के सीसीटीव्ही फुटेज को देखा गया। इसके बाद आरोपियो को गिरफ्तार कर सिटी मजिस्ट्रेट के न्यायालय में पेश किया गया। आरोपी रियाज और सागर का थाना सरकंडा में पहले से आपराधिक रिकॉर्ड भी पाया गया है।
नाम आरोपीः- 01 मोहम्मद शाहरूख पिता मोहम्मद युसुफ खान उम्र 32 साल सा. खुदीराम बोस चैक थाना तारबाहर जिला बिलासपुर छ.ग.
02 रियाज अहमद पिता अब्दुल रशीद उम्र 27 साल सा. राजकिशोर नगर थाना सरकंडा बिलासपुर छ.ग.
03 सागर नायक पिता पंचराम नायक उम्र 26 साल सा. ग्राम जांजी थाना सीपत जिला बिलासपुर छग.
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरMay 3, 2026मोपका में युवक की हत्या, 3 आरोपी और 2 नाबालिग गिरफ्तार, क्या है हत्या का कारण…, पढ़े खबर…
बिलासपुरMay 3, 2026जेल जा सकते है चार अधिवक्ता, अग्रिम जमानत आवेदन खारिज, फर्जी दस्तावेज पेश कर मुआवजा के लिए लगा दिया था आवेदन
कांकेरMay 2, 2026IED ब्लास्ट में DRG के चार जवान शहीद, बारूदी सुरंग को कर रहे थे निष्क्रिय
बिलासपुरMay 2, 2026आयुक्त ने किया वरिष्ठ स्वच्छता निरीक्षक को निलंबित, अवैध उगाही का वीडियो हुआ था वायरल, फोकट में कोल्ड ड्रिंक भी पिया
