बिलासपुर। पुलिस ने मोडिफाइड साइलेंसर को लेकर बड़ी कार्यवाही की है। सैकड़ों मोडिफाइड साइलेंसर पर बुलडोजर चलवाकर नष्ट करवा दिया गया है। SSP रजनीश सिंह ने चेतावनी दी है कि मोडिफाइड साइलेंसर लगाए जाने वालों पर सख्त एवं कठोर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने ऑटो पार्ट्स के संचालकों को भी विक्रय करते पाए जाने पर दुकान को ब्लैक लिस्ट करने की चेतावनी दिया है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के दिशा निर्देश पर जिले में वाहन चालकों के द्वारा उपयोग की जा रही अवैध मोडिफाइड साइलेंसर पर बड़ी कार्यवाही करते हुए सैकड़ो मोडिफाइड साइलेंसर को जप्त कर उसपर बुलडोजर चलावा दिया गया है।
विदित हो कि शहर में अत्यधिक तेज एवं उच्च आवृत्ति के मोडिफाइड साइलेंसर से निकले अत्यधिक तेज एवं कानफोड़ू आवाज के कारण आम नागरिकों जिसमें बच्चे, बुजुर्गों, गर्भवती माताओं-बहनों एवं मरीजो सहित आम नागरिकों को कई तरह की शारीरिक एवं मानसिक परेशानी का सामना करना पड़ता है। इस बात को ध्यान में रखते हुए लगातार न्यायालय एवं वरिष्ठ कार्यालय से आवश्यक दिशा निर्देश भी प्रदान की गयी है। इस कड़ी में लगातार ऐसे वाहन चालक जो इस तरीके के अवैध मोडिफाइड साइलेंसर का उपयोग करते हैं उन पर कठोर एवं सख्त कार्यवाही किए जाने के निर्देश पर थाना एवं यातायात पुलिस बिलासपुर के द्वारा अभियान चलाकर कार्रवाई की गई है।
इसी कड़ी में थाना एवं यातायात पुलिस के द्वारा जिले के विभिन्न ऑटो मोबाइल दुकान के संचालकों के दुकान पर औचक निरीक्षण की कार्यवाही करते हुए अवैध मोडिफाइड साइलेंसर को जप्त की गई है, वहीं वाहन चालकों के द्वारा उपयोग की जा रही तेज आवाज निकाल रहे मॉडिफाइड साइलेंसरों पर कार्रवाई करते हुए उन्हें मानक स्तर के मोडिफाइड साइलेंसर लगाए जाने का हिदायत दिया गया है।
ऑटोमोबाइल दुकान के संचालकों को तेज आवाज के अवैध मोडिफाइड साइलेंसर विक्रय करने के बजाय उन्हें आईएसआई मार्क के उच्च क्वालिटी के हेलमेट का विक्रय किए जाने का हिदायत दिया गया है। ताकि लोगों की वाहन चलाते समय सड़क दुर्घटनाओं में जान जोखिम की स्थिति में ना बने। आम नागरिकों से भी अपील की गई है की मोडिफाइड साइलेंसर अवैध करार दी गई है। इसके बावजूद भी मोडिफाइड साइलेंसर का उपयोग करना मोटर व्हीकल एक्ट की धाराओं का उल्लंघन है। ऐसे मोडिफाइड साइलेंसर का उपयोग न करें।
मोडिफाइड साइलेंसर को आज वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के मार्गदर्शन में एवं रामगोपाल करियारे के पर्यवेक्षण में बुलडोजर चला कर नष्टीकरण की गई है। आम नागरिकों को संदेश दी गई है कि किसी भी स्थिति में मोडिफाइड साइलेंसर को लगाए जाने पर नियमानुसार सख्त से सख्त, कठोर एवं प्रभावी कार्रवाई की जाएगी।
विशेष करके युवाओं को भी यह संदेश दिया गया है कि बुलेट, स्पोर्ट्स बाइक या अन्य वाहनों में किसी भी स्थिति में इस तरह का मोडिफाइड साइलेंसर ना लगाई जावे। यह न सिर्फ आम नागरिकों के लिए भय एवं दुर्घटना का कारण बनता है अपितु पर्यावरण की दृष्टिकोण से भी उचित नहीं है। युवाओं को या भी संदेश दिया गया कि मोडिफाइड साइलेंसर को वाहनों में लगाकर फैशन या दिखावे का प्रतीक ना बनाएं अपितु सुरक्षा मानकों का ध्यान रखते हुए मानक स्तर के साइलेंसर का ही उपयोग करें। कार्रवाई के दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातयात रामगोपाल करियारे, डी एस पी शिवचरण परिहार एवं टेंगों वीरेंद्र नेताम एवं यातायात विभाग के अन्य अधिकारी व कर्मचारीगण उपस्थित थे।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरFebruary 2, 20266000 करोड़ महादेव सट्टा कांड की परछाईं फिर लौटी, कांकेर का हेड कॉन्स्टेबल सस्पेंड, DGP ने दो जिलों के SP को निगरानी बढ़ाने और सतर्कता बढ़ाने दिए निर्देश
बिलासपुरFebruary 2, 2026नेशनल हाईवे में लूट, 4 आरोपी गिरफ्तार, 3 कार, 7 मोबाईल और 8000 रू नगद जप्त, पीड़ित के खिलाफ भी होगा जुर्म दर्ज…
बिलासपुरFebruary 1, 2026माघी पूर्णिमा स्नान के साथ छत्तीसगढ़ राज्य का सबसे बड़ा मेला शुरू, रात भर चला भजन- कीर्तन
बिलासपुरFebruary 1, 202634 ग्राम हेरोइन के साथ तीन युवक गिरफ्तार, पंजाब के तरनताल से हो रही थी सप्लाई
