दुर्ग। भिलाई स्टील प्लांट (बीएसपी) में सोमवार देर रात बड़ा हादसा हो गया है। स्टील मेल्टिंग शॉप-2 (एसएमएस-2) में आग लगने से प्लांट में कोहराम मच गया। आग इतनी भीषण थी कि आधी रात तक धधकती रही। घटना में कोई जनहानि तो नहीं हुई लेकिन करोड़ों रुपए के नुकसान की आशंका है। घटना के बाद प्लांट में प्रोडक्शन बंद कर दिया गया है।
जानकारी के अनुसार सबसे पहले एसएमएस-2 के कन्वर्टर नंबर-2 में आग लगी। इसके बाद आग की लपटों ने कन्वर्टर नंबर-1 और 3 को भी अपनी चपेट में ले लिया। एसएमएस-2 के कन्वर्टर एरिया में जमीन पर हॉट मेटल बिखर गया। जिससे वहां बिछे केबल जलने लगे और देखते ही देखते आग फैल गई। केबल में आग लगने से बिजली सप्लाई भी बाधित हो गई। जिस कारण आग बुझाने में फायर ब्रिगेड की टीम को भारी मशक्कत करनी पड़ी। बिजली गुल होने से दमकल कर्मियों को हालात पर काबू पाने में भी भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
बताया जा रहा है कि आग की चपेट में कर्मचारियों के लिए बनाए गए लॉकर भी आ गए। कई लॉकर पूरी तरह जल गए, जिससे कर्मचारियों का निजी सामान जलकर राख हो गया। आग बुझाने के दौरान कुछ लॉकरों को तोड़ना भी पड़ा। घटना के समय लगातार ब्लास्ट जैसी आवाजें सुनाई देती रहीं, जिससे पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्थिति को देखते हुए ब्लास्ट फर्नेस से आने वाले हॉट मेटल को अब एसएमएस-3 भेजने की तैयारी की गई। देर रात तक फायर ब्रिगेड की टीमें मौके पर मौजूद रहीं और आग पर काबू पाने का प्रयास जारी रहा। फिलहाल आग पर काबू पा लिया गया है। हालांकि अभी नुकसान का आकलन नहीं किया जा सका है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरMay 3, 2026मोपका में युवक की हत्या, 3 आरोपी और 2 नाबालिग गिरफ्तार, क्या है हत्या का कारण…, पढ़े खबर…
बिलासपुरMay 3, 2026जेल जा सकते है चार अधिवक्ता, अग्रिम जमानत आवेदन खारिज, फर्जी दस्तावेज पेश कर मुआवजा के लिए लगा दिया था आवेदन
कांकेरMay 2, 2026IED ब्लास्ट में DRG के चार जवान शहीद, बारूदी सुरंग को कर रहे थे निष्क्रिय
बिलासपुरMay 2, 2026आयुक्त ने किया वरिष्ठ स्वच्छता निरीक्षक को निलंबित, अवैध उगाही का वीडियो हुआ था वायरल, फोकट में कोल्ड ड्रिंक भी पिया
