सेठ तो अपने शहर में भी बहुत है, पर रायपुर वाले सेठ जैसा दिल कहां

बिलासपुर। रायपुर विधायक और भाजपा सरकार में कई साल तक मंत्री रहे बृजमोहन अग्रवाल ने अपने परिवार द्वारा संचालित कालेज को 2 सौ बेड के कोविड सेंटर में बदल दिया है। यहां भर्ती होने वाले मरीजों का इलाज बिल्कुल फ्री में होगा। उनके इस कदम का पूरे प्रदेश में सराहना हो रही है। लोग भाजपा के ही दूसरे नेताओं से उनकी तुलना कर रहे है।

भाजपा की राजनीति में सेठ – साहूकारों की भूमिका जबरदस्त है। यदि ये कहा जाए कि भाजपा से सेठ-साहूकारों को अलग कर दिया जाए तो पार्टी का अस्तित्व ही खतरे में पड़ जाएगा। यही कारण है कि जब सत्ता मिलती है तो उसमें भी इनकी हिस्सेदारी 70 प्रतिशत से भी ज्यादा रहती है। छत्तीसगढ़ भाजपा की राजनीति में तो इस वर्ग का 80 प्रतिशत से भी ज्यादा हिस्सेदारी है। सत्ता मिलने पर पार्टी के आकाओं द्वारा इस वर्ग को कमाने-खाने पूरा अवसर दिया जाता है। छत्तीसगढ़ में ये बात किसी से छिपी भी नही है। सत्ता में रहते हुए कमाने खाने वालों से ये उम्मीद भी की जाती है कि पार्टी का खर्चा भी ये वाहन करे और विषम परिस्थितियों में समाज का खुले हाथ से सहयोग भी करे। ताकि ऐसे संकट के समय सेवा करके पार्टी की छवि को बेहतर बनाया जा सके। लेकिन ज्यादातर सेठ-साहूकार कमाने के समय तो भरपूर कमाते है लेकिन देने की बारी आती है पीठ दिखा देते है। ऐसे बहुत कम लोग ही दिखाई देते है जब देने की बारी आती है तो सामने खड़े हों। पिछले दो दिनों से रायपुर के विधायक और लंबे समय तक भाजपा सरकार में मंत्री रहे बृजमोहन अग्रवाल की जबरदस्त वाहवाही हो रही है। हो भी क्यों नहीं क्योकि वो इसके हकदार है। वे हमेशा से ही समाज को देने के लिए परिवार सहित खड़े रहते है। अभी उन्होंने कृति कालेज की पूरी बिल्डिंग को दो सौ बेड के कोविड सेंटर के रूप में तब्दील कर दिया है। जिसमे से 50 बेड ऑक्सीजन युक्त होगा। यही नही यहां इलाज भी बिल्कुल फ्री कर दिया गया है। इस कॉलेज का संचालन बृजमोहन अग्रवाल और उनके परिवार वाले करते है। उनके इस कार्य की जितनी भी तारीफ की जाए कम है। जबकि रायपुर में ही और भी बहुत से सेठ है जो भाजपा सरकार के समय दोनों हाथ से मलाई छाने है। कुछ एक लोग तो अदना से छापा खाना चलाने वाले नेता आज अरबों के मालिक हो गए है। लेकिन अभी संकट के समय कहां जाकर छिपे है किसी को पता भी नही है। कमोबेस यही स्थिति बिलासपुर भाजपा के सेठ-साहूकारों की है। जिन लीगों ने 15 साल चारों हाथ से लूट-खसोट मचाया और अपनी तिजोरी भर ली। लेकिन आज कोरोना संकट के समय ऐसे छुपे है जैसे वो बाहर निकलेंगे तो कोरोना उन्हें निगल जाएगी। बिलासपुर में भाजपा से जुड़े सेठ साहूकारों को किसी की मदद करते न देखा है और न ही सुना है। जबकि भाजपा के प्रभारी डी पुरंदेश्वरी ने भाजपा नेताओं और पदाधिकारियों को स्पष्ट शब्दों में कह चुकी है कि इस संकट की घड़ी में सब जनता के बीच जाएं और उनकी मदद करें। लेकिन बिलासपुर में भाजपा के सेठ-साहूकारों को इससे कोई फर्क नही पड़ा है।

00 इन नंबर पर करें फोन

कृति कोविड केयर सेंटर के बारे कालेज के संचालक अभिषेक अग्रवाल ने स्थानीय मीडिया को बताया कि रायपुर के एजुकेशन हब नरदहा स्थित कृति कालेज में 200 बेड की व्यवस्था की गई हैं। जिसमे 50 बिस्तर में ऑक्सीजन की भी व्यवस्था हैं। इसका संचालन शहर के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. कमलेश्वर अग्रवाल के मार्गदर्शन में होगा। यहां पर कोरोना के सामान्य मरीजों का इलाज किया जा सकेगा। जिसके लिए पर्याप्त मेडिकल स्टाफ की व्यवस्था की गई हैं। शुगर, बीपी, अस्थमा के मरीजों को यहां उपचार नहीं दिया जा सकेगा। यहां भर्ती होने के लिए इन नंबरों 9329113667, 9329114492, 9329452858 पर सम्पर्क किया जा सकता हैं।

Author Profile

नीरजधर दीवान /संपादक - मोबाइल नंबर 8085229794
नीरजधर दीवान /संपादक - मोबाइल नंबर 8085229794

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *