बलौदा बाजार। छत्तीसगढ़ के बलौदा बाजार जिले में फिर से एक बड़ा हादसा हो गया है। यहां रियल इस्पात प्लांट के डीएससी कोयला भट्टे में विस्फोट होने से 7 मजदूरों की मौत हो गई है। इस विस्फोट में कुछ अन्य मजदूर भी घायल हुए हैं। हादसे के बाद प्लांट में भगदड़ मच गया है।
मिली जानकारी के अनुसार हादसे के समय मजदूर भट्ठे के आसपास सफाई का काम कर रहे थे। इसी दौरान अचानक तेज धमाका हुआ और भट्ठे में रखा गर्म कोयला उछलकर मजदूरों पर गिर पड़ा। गर्म कोयले की चपेट में आने से मजदूर बुरी तरह झुलस गए। विस्फोट इतना जोरदार था कि मौके पर अफरा-तफरी मच गई। ब्लास्ट के बाद प्लांट परिसर में आग लग गई। धमाके के साथ आसमान में कई मीटर ऊंचाई तक काले धुएं का गुबार उठता दिखाई दिया। फैक्ट्री की दीवारें धुएं और कालिख से काली पड़ गईं। आसपास राख और जला हुआ कोयला बिखरा हुआ नजर आया। सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
हादसे की सूचना मिलने पर निपनिया चौकी और भाटापारा ग्रामीण थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने क्षेत्र को घेराबंदी कर सुरक्षित किया और शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल विस्फोट के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल सका है। पुलिस प्रत्यक्षदर्शियों और प्लांट में मौजूद कर्मचारियों से पूछताछ कर रही है। शुरुआती जांच में सुरक्षा नियमों में लापरवाही की आशंका जताई जा रही है।
प्लांट प्रबंधन की ओर से घटना को लेकर अब तक कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया गया है। मृतकों की सही संख्या की पुष्टि की गई है और न ही विस्फोट के कारणों को लेकर कोई जानकारी साझा की गई है। इस चुप्पी से मजदूरों के परिजनों और स्थानीय लोगों में नाराजगी है और कई सवाल खड़े हो रहे हैं।
इस दर्दनाक हादसे ने एक बार फिर औद्योगिक इकाइयों में मजदूरों की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। अगर समय रहते सुरक्षा मानकों का सही तरीके से पालन किया गया होता, तो शायद इस बड़ी त्रासदी को टाला जा सकता था। अब सभी की नजरें पुलिस जांच और प्रशासन की कार्रवाई पर टिकी हैं।
00 घायल मजदूरों की सूची
मोताज अंसारी (26), कारपेंटर, कांट्रेक्टर – एमएस
सराफत अंसारी (32), कारपेंटर – एमएस
साबिर अंसारी (37), कारपेंटर – एमएस
काल्पू भुइयां (51), हेल्पर – अशोक यादव
रामू भुइयां (34), हेल्पर – अशोक यादव
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 17, 2026मुख्यमंत्री के क्षेत्र में भाजपा को बड़ा झटका, 8 पार्षदों ने दिया इस्तीफा, कहा – बिजली, पानी, सड़क के लिए तरस गए
बिलासपुरSeptember 16, 2026ढाबा को बना लिया था बार, पुलिस ने किया संचालक को गिरफ्तार, जप्त की शराब की बोतलें
बिलासपुरSeptember 16, 2026झीरम कांड के 10 आरोपियों को मृत्यु दंड की सजा, कांग्रेस के 29 नेताओं की हुई थी हत्या, देखें आरोपियों की सूची…
बिलासपुरSeptember 14, 2026शादीशुदा गर्लफ्रेंड को जिंदा जलाने की कोशिश, पेट्रोल डालकर लगा दी आग
