बिलासपुर। मनरेगा को लेकर कांग्रेस का बिलासपुर जिले में बेहद कमजोर प्रदर्शन रहा। जिला स्तर के इस प्रदर्शन में 400 से ज्यादा कांग्रेसी नहीं पहुंच सके। वो भी घंटेभर तक पुलिस से हुज्जतबाजी कर लौट गए। प्रदर्शन इतना कमजोर था कि पुलिस को वाटर कैनन भी नही चलाना पड़ा। हालांकि जिले के विधायक और पदाधिकारी मंच में नजर आए लेकिन प्रदर्शन में छोटे कार्यकर्ता ही नजर आए।
मनरेगा बचाओ संग्राम के तहत जिला कांग्रेस कमेटी ने शुक्रवार को बेहद कमजोर प्रदर्शन किया। नेहरू चौक में आयोजित धरना प्रदर्शन में बड़ी मुश्किल से 5 लोग भी नहीं पहुंच पाए। कांग्रेस के पदाधिकारियों ने जिस तरह से जोरदार प्रदर्शन के लिए हुंकार भरा था पुलिस ने उसके अनुसार सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए थे। कलेक्ट्रेट कार्यालय जाने वाले रास्ते में जोरदार बैरिकेटिंग किया था। भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया था। प्रदर्शन को तितर बितर करने के लिए दो दो वाटर कैनन तैनात किए थे। लेकिन प्रदर्शनकारी बेरीकेट्स से आगे नहीं बढ़ सके, पुलिस बल उन्हें रोकने में सफल रहे। यही नहीं कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को तितर बितर करने के लिए तैनात वाटर कैनन का भी कोई उपयोग नहीं हो पाया और आंदोलन खत्म होने के बाद उन्हें वापस भेज दिया। सुरक्षा के चाक चौबंद व्यवस्था से पस्त होकर ज्ञापन सौंपा और लौट गए। हालांकि कांग्रेस के नेताओं ने चेतावनी दी है कि यदि केंद्र सरकार ने मजदूरों की मांगों पर शीघ्र निर्णय नहीं लिया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। सड़क से सदन तक की लड़ाई अनवरत जारी रहेगी। इसके पहले कांग्रेस ने नेहरू चौक धरना दिया। इस अवसर पर पूर्व जिला अध्यक्ष विजय केशरवानी ने कहा कि नरेंद्र मोदी सरकार मजदूरों के अधिकारों का हनन कर रही है, बरसों पुरानी मनरेगा योजना को खत्म कर रही है। जिससे न केवल मजदूरों को आर्थिक नुकसान होगा बल्कि उनके सामने रोजगार की एक बड़ी समस्या भी खड़ी हो जाएगी।
जिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण के अध्यक्ष महेंद्र गंगोत्री
ने कहा कि केंद्र सरकार मनरेगा योजना को कमजोर कर मजदूरों के अधिकारों को समाप्त करने का प्रयास कर रही है। महंगाई लगातार बढ़ रही है, लेकिन मनरेगा मजदूरों की मजदूरी में अपेक्षित वृद्धि नहीं की जा रही है। मजदूरों को ₹400 न्यूनतम दैनिक मजदूरी दी जाए तथा वर्तमान में निर्धारित 125 दिनों के कार्य को बढ़ाकर 150 दिन किया जाए
शहर कांग्रेस अध्यक्ष सुधांशु मिश्रा ने कहा कि मनरेगा की राशि का भुगतान केंद्र सरकार द्वारा ही किया जाना चाहिए न कि राज्य सरकार पर इसका आर्थिक बोझ डाला जाए। राज्य सरकार पहले से ही अपनी योजनाओं के क्रियान्वयन में बड़ी राशि व्यय कर रही है और ऐसे में मनरेगा की अतिरिक्त राशि देना राज्य सरकार पर अनावश्यक भार पड़ेगा। आज प्रमुख रूप से जिला कांग्रेस प्रभारी सुबोध हरितवाल, पूर्व जिला अध्यक्ष विजय केशरवानी, पूर्व शहर अध्यक्ष विजय पांडे, पूर्व विधायक सियाराम कौशिक, पूर्व सांसद ईग्रीड मैकलाउड, पूर्व महापौर रामशरण यादव, प्रमोद नायक, राजेंद्र शुक्ला नेता प्रतिपक्ष भारत कश्यप, आशीष सिंह, रविंद्र सिंह महिला कांग्रेस की अध्यक्ष सीमा धूतेश, ब्लॉक अध्यक्ष गण संतोष गर्ग, साकेत मिश्रा, तज्जमुल हक, हितेश देवांगन, गीतांजलि कौशिक लक्ष्मीनाथ साहू, सुभाष अग्रवाल, अभ्युदय तिवारी, अरुण त्रिवेदी, बंटी बैसवाड़े, अश्वनी उद्देश्य, शैलेन्द्र निर्मलकर, धनंजय सिंह, विमल अग्रवाल, ब्रह्मदेव सिंह, शाहनवाज खान, गौरव दुबे, बिहारी देवांगन, शहजादा खान, भावेंद्र गंगोत्री, अर्पित केशरवानी, दिलीप पाटिल, जयपाल निर्मलकर, शोहराब खान, NSUI के जिला अध्यक्ष रंजित सिंह, युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष राजू यादव सुनील पटेल विक्की यादव अजय यादव आदि कांग्रेस जन उपस्थित थे।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरFebruary 19, 202615वें वित्त की राशि में 24.70 लाख का घोटाला, पूर्व सरपंच, सचिव समेत चार के खिलाफ एफआईआर दर्ज
बिलासपुरFebruary 19, 2026राजकिशोर नगर में हुई लूट का हुआ पर्दाफाश, यूपी पुलिस के सहयोग से पकड़ा गए लुटेरे, गहने और नगदी जप्त, हिस्ट्रीशीटर है आरोपी
बिलासपुरFebruary 19, 2026मनरेगा को लेकर जिले में कांग्रेस का कमजोर प्रदर्शन, 400 से ज्यादा कांग्रेसी नहीं पहुंच पाए आंदोलन में, पुलिस को कैनन वाटर भी नहीं चलाना पड़ा
बिलासपुरFebruary 19, 2026ACB की बड़ी कार्रवाई, 25 हजार रुपए रिश्वत लेते हुए SDO पकड़ाया, काम के बदले मांगा था 1 लाख रुपए
