

बिलासपुर। 15वें वित्त की राशि में 24.70 लाख का घोटाला करने वाले पूर्व सरपंच और सचिव समेत चार के खिलाफ एफआईआर दर्ज किया गया है। इस घोटाले में दो पूर्व सचिव के अलावा कोटवार भी शामिल है।
जिले की ग्राम पंचायत ढेका में 15वें वित्त आयोग एवं अन्य मदों की राशि में भारी वित्तीय अनियमितता का मामला सामने आया है। शिकायतों के संज्ञान में आने के बाद जिला पंचायत बिलासपुर द्वारा मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत बिल्हा की अध्यक्षता में तीन सदस्यीय जांच दल गठित किया गया था। जांच दल की प्रस्तुत रिपोर्ट में आवेदक तथा संबंधित सरपंच, सचिव एवं अन्य व्यक्तियों के बयानों में गंभीर विरोधाभास पाए जाने का उल्लेख किया गया है। जांच प्रतिवेदन के अनुसार प्रथम दृष्टया 24 लाख 70 हजार 530 रुपये (चौबीस लाख सत्तर हजार पांच सौ तीस रुपये) की शासकीय राशि के दुरुपयोग की पुष्टि हुई है। इसे गंभीर वित्तीय अनियमितता की श्रेणी में रखा गया है।
मामले में ग्राम पंचायत ढेका के पूर्व सरपंच दिनेश मौर्य, तत्कालीन सचिव सचिन कौशिक, तत्कालीन सचिव (घूमा/हरदीकला) भानू विश्वकर्मा तथा ग्राम पंचायत ढेका के कोटवार कमल कश्यप को जिम्मेदार पाया गया है। जिला पंचायत बिलासपुर के आदेश के परिपालन में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत बिल्हा द्वारा 19 फरवरी 2026 को तोरवा थाना में प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। आरोपियों के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता की धारा 3 (5), 344, 316 एवं 318 के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया है। प्रकरण दर्ज होने के बाद पंचायत क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। अब पुलिस जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरNovember 17, 2026सीवरेज की समीक्षा होगी जल्द, कोनी में बने सड़क की कराएंगे जांच, गड़बड़ी मिली तो करेंगे कार्रवाई
बिलासपुरNovember 16, 2026सूर्य उगते ही अरपा में उतरी आस्था, 36 घंटे के तप का हुआ पारण, छठ घाट पर उमड़ा आस्था का सैलाब, उगते सूर्य को दिया किया अर्घ्य
बिलासपुरNovember 16, 2026यूनिवर्सिटी कैंपस में मुख्यमंत्री ने किया भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा का अनावरण, कहा – जनजातीय गौरव, स्वाभिमान और स्वतंत्रता संग्राम के थे महानायक
बिलासपुरNovember 15, 2026अरपा तट पर आस्था का ऐसा उजास, छठी मैया के जयकारे से गूंज उठा आसमान, छठ व्रतियों का का उमड़ा जन सैलाब
