बलौदाबाजार । बलौदाबाजार जिले में गुरूवार को एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने बड़ी कार्रवाई की है। जनपद पंचायत के एसडीओ गोपाल कृष्ण शर्मा को 25 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया किया है। इस घटना से पंचायत महकमे में हड़कंप मच गया है।
मिली जानकारी के अनुसार एसडीओ गोपाल कृष्ण शर्मा ने ग्राम पंचायत भवानीपुर के स्कूल मैदान में 10 लाख रुपये की लागत से मुरूम बिछाने और समतलीकरण का कार्य कराया था। काम पूरा होने के बाद फाइल को आगे बढ़ाने और अंतिम मूल्यांकन (Valuation) के लिए सरपंच से 1 लाख रुपये की मांग की थी। उप सरपंच ने इसकी शिकायत ACB से कर दी। इसके बाद एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने योजना बनाकर SDO को रिश्वत लेते हुए पकड़ लिया। बताया जा रहा है कि SDO ने अप सरपंच से 1 लाख रुपये की मांग की थी। लेकिन सौदा 80 हजार रुपए में तय हुआ। उप सरपंच ने पहली किस्त के रूप ने 20 हजार रुपए दे दिया था। इसके बाद दूसरी किस्त की राशि 25 हजार रुपये लेकर एसडीओ के कार्यालय पहुंचा था।
जैसे ही उन्होंने राशि सौंपी पहले से तैनात एसीबी की टीम ने मौके पर दबिश देकर एसडीओ को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया। फिलहाल एसीबी की टीम कार्यालय में दस्तावेजों की जांच कर रही है और आगे की वैधानिक कार्रवाई जारी है। पूरे मामले का विस्तृत खुलासा जल्द किए जाने की बात कही जा रही है। बता दें कि गोपाल कृष्ण शर्मा पहले पलारी जनपद पंचायत में ही सब-इंजीनियर के पद पर पदस्थ थे। हाल ही में प्रमोट होकर वे ग्रामीण यांत्रिकी विभाग में SDO बने थे।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरOctober 4, 202613 अक्टूबर को कलेक्टर कार्यालय का करेंगे घेराव, विधायक पर लग रहे है डराने धमकाने का आरोप
बिलासपुरOctober 3, 2026ट्रांसपोर्टर का अपहरण, उत्तर प्रदेश से हुआ बरामद, 3 गिरफ्तार, आरोपियों को छत्तीसगढ़ लाने की तैयारी
रायपुरOctober 2, 2026कोल लेवी मामले में विधायक देवेंद्र यादव को नोटिस, सूर्यकांत तिवारी की डायरी में है लेनदेन का जिक्र
बिलासपुरOctober 2, 2026खनिज विभाग की कार्रवाई में पहली बार 1 साल कारावास की सजा, 66 मामलों में हुई है FIR, और लोग भी जा सकते है जेल
