सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर में एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत हो गई है। मृतकों में पति-पत्नी और उनकी चार साल की मासूम बच्ची शामिल है। ऐसी जानकारी आ रही है कि तीनो की मौत दम घुटने से हुई है।
मिली जानकारी के अनुसार घटना कोतवाली थाना क्षेत्र के कोट चन्दरपुर की है। मंगलवार की रात परिवार ने ठंड से बचने के लिए कमरे के अंदर सिगड़ी में पत्थर कोयला जलाया था और उसी कमरे में सो गया। जिस कमरे में तीनों सो रहे थे, वहां खिड़की या रोशनदान नहीं था। इसके कारण कमरे में धुआं भर गया और जहरीले धुएं के कारण घुटन महसूस होने से पूरे परिवार की मौत हो गई। सुबह देर तक घर में हलचल नहीं देख और किसी को बाहर निकलते नहीं देखा पास पड़ोस के लोगों को संदेह हुआ और घर गए तब लोगों को घटना की जानकारी हुई। इसके बाद लोगों ने तत्काल घटना की जानकारी पुलिस को दी। हादसे के बाद गांव में कोहराम मच गया और मातम छा गया है। मृतकों की पहचान 28 वर्षीय कवल सिंह, उनकी 25 वर्षीय पत्नी कुंती और उनकी 4 साल की बच्ची के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलने के बाद कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने शवों का पोस्टमॉर्टम करा दिया है।
Author Profile

Latest entries
रायपुरOctober 2, 2026कोल लेवी मामले में विधायक देवेंद्र यादव को नोटिस, सूर्यकांत तिवारी की डायरी में है लेनदेन का जिक्र
बिलासपुरOctober 2, 2026खनिज विभाग की कार्रवाई में पहली बार 1 साल कारावास की सजा, 66 मामलों में हुई है FIR, और लोग भी जा सकते है जेल
बिलासपुरOctober 1, 2026अवैध कीटनाशक भंडारण पर कार्रवाई, गोदाम से 35 लाख की सामग्री जब्त, आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज
बिलासपुरOctober 1, 2026विकास तिवारी के बाद शिक्षा विभाग का एक और बाबू तत्काल प्रभाव से निलंबित, पदोन्नति और युक्तियुक्तकरण में भारी अनियमितता करने का है आरोप
