बिलासपुर। सिविल लाइन पुलिस ने ऑनलाइन सट्टा खिलाने वाले दो सटोरियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से लैपटॉप, मोबाइल, बैंक खाता, चेकबुक ₹6,90,000/- नगद राशि जप्त किया है। सट्टा से मिली राशि का 65% हिस्सा हेड ऑफिस एवं 35% हिस्सा ब्रांच को प्राप्त होता था।
मिली जानकारी के अनुसार पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि बिलासपुर एवं आस-पास ऑनलाइन गेम का ब्रांच खोलकर सट्टा खिलाया जा रहा है। मुखबीर से सूचना मिलने पर पूर्व में 21.12.2025 को आरोपी मनोज पोपटानी पिता नंदलाल पोपटानी उम्र 30 वर्ष निवासी हेमुनगर तोरवा बिलासपुर को पकडा गया था। आरोपी ने पुछताछ में बताया था कि वह अपने साथी राजा उर्फ राजेश बजाज, प्रदीप खत्री निवासी मंगला बिलासपुर के साथ मिलकर क्रिकेट मैच का ऑनलाईन सट्टा बिलासपुर, रायपुर एवं कई अन्य महानगरो में बैठकर संचालित करते है। ऑन लाइन सट्टा से मोटी रकम प्राप्त करते है। रकम को प्राप्त करने के लिए एवं आहरण करने के अपने एवं आम जनता से कमिशन का लालच देकर बैंक खाता लेकर उपयोग करते थे। इसके बाद दोनो आरोपी का तलाश किया जा रहा था। लेकिन दोनों पुलिस को चकमा देकर स्थान एवं मोबाईल बदलकर लुकछिप कर रहे थे। इस बीच दोनों के रायपुर में होने की सूचना मिली। इसके बाद ए.सी.सी.यू. (सायबर सेल) बिलासपुर टेक्निकल टीम के सहयोग से दबिश देकर प्रदीप खत्री निवासी मंगला बिलासपुर एवं राजेश उर्फ राजा बजाज को पकड़ा गया। पूछताछ में बताया कि बिलासपुर ब्रांच का संचालन वह स्वयं कर रहा था। कुछ दिनो से बिलासपुर, रायपुर में रहकर ठिकाना बदल बदल कर आॅनलाईन प्लेटफार्म पर गेम संचालित कर रहा था। आरोपियों के कब्जे से ऑनलाइन सट्टा खिलाने में उपयोग आने वाले सामग्री, नगदी रकम, मोबाइल, लैपटाॅप, फर्जी सिम, बैंक पासबुक, चेक बुक, विभिन्न बैंकों के ए.टी.एम. कार्ड, 02 नग रजिस्टर जिसमें लाखो रूपये के आॅनलाईन सट्टा का हिसाब किताब दर्ज है बरामद किया गया। आरोपियों से विस्तृत पूछताछ एवं अन्य खुलासा के लिए पुलिस ने पुलिस रिमांड की मांग की थी लेकिन न्यायालय उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।
नाम आरोपी –
1. राजेश उर्फ राजा बजाज पिता किशन चन्द्र बजाज, उम्र 34 वर्ष, निवासी ए-59 गार्डन सिटी मोपका, थाना सरकण्डा, जिला बिलासपुर (छ.ग.)
2. प्रदीप खत्री पिता रामचंद खत्री, उम्र 34 वर्ष, निवासी आदित्यनाथ परिसर मंगला, थाना सिविल लाईन, जिला बिलासपुर (छ.ग.)
*जप्ती*
➡️ एचपी पवेलियन लैपटॉप (नीला रंग)
➡️ सैमसंग S25 अल्ट्रा मोबाइल (सफेद रंग)
➡️ आईफोन 16 प्रो (काला रंग)
➡️ आईफोन 17 प्रो (सफेद रंग)
➡️ बैंक पासबुक – 05 नग
➡️ चेकबुक – 05 नग
➡️ होंडा सिटी कार (CG 10 AL 6300)
➡️ मारुति ब्रेजा (CG 10 BS 2111)
➡️ मारुति स्विफ्ट डिजायर (CG 10 AQ 3352)
➡️ होंडा एक्टिवा (व्हाइट)
➡️ नकद राशि – ₹6,90,000/-
➡️ 02 रजिस्टर, जिनमें ऑनलाइन सट्टा के लाखों रुपये का विस्तृत हिसाब-किताब दर्ज
➡️ कुल अनुमानित कीमत – लगभग ₹45,00,000/
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरJune 16, 2026युवा हॉकी खिलाड़ी अवि को मिले सम्मान और विशेष प्रोत्साहन राशि, प्रदेश का गौरव बढ़ाने वाले खिलाड़ी को सरकार दे नई उड़ान : केशरवानी
बिलासपुरJune 16, 2026अपने को बताया अयोध्या का पंडित, व्यापारी को लगा दिया ढाई लाख का चूना, हैदर अली गिरफ्तार, वसीम फरार
बिलासपुरJune 15, 2026कबाड़ियों पर पुलिस का प्रहार, चोरी की 83 क्विंटल कबाड़ जप्त, 7 आरोपी गिरफ्तार
बिलासपुरJune 15, 2026प्रधानमंत्री मोदी के 12 वर्ष सेवा, सुशासन और विकास को समर्पित, हर क्षेत्र में हुआ विकास – साव
