रायपुर। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल रायपुर द्वारा कोरोना महामारी की वर्तमान परिस्थिति को ध्यान में रखते हुए कक्षा 10वीं की परीक्षाओं को निरस्त कर दिया गया है। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल के सचिव प्रोफेसर व्ही.के.गोयल द्वारा इस सम्बन्ध में जारी आदेश में उल्लेखित है कि मंडल द्वारा जारी असाइनमेंट के आधार पर विद्यार्थियों को अंक प्रदाय किये जायेंगे । यदि किसी छात्र ने असाइनमेंट नहीं किये हैं या असाइनमेंट में न्यूनतम उत्तीर्ण अंक प्राप्त नहीं किये हैं, तो ऐसी स्थिति में उसे न्यूनतम उत्तीर्ण अंक प्रदाय किये जायेंगे । यदि कोई विद्यार्थी प्राप्तांकों से असंतुष्ट रहता है तो कोरोना महामारी नियंत्रित होने के पश्चात् उसे श्रेणी सुधार हेतु परीक्षा में बैठने की अनुमति दी जायेगी। आदेश में उल्लेखित है कि छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा 3 मई 2021 से 24 मई 2021 तक आयोजित होने वाली कक्षा 12वीं की परीक्षाएं स्थगित की जाती है । कोरोना महामारी की परिस्थिति में सुधार के पश्चात् नई समय सारिणी जारी की जायेगी।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरOctober 9, 2026गरबा का प्रचार करने सिगरेट पीकर और तमंचा अड़ाकर बनाया वीडियो, किया सोशल मीडिया में वायरल, 5 लड़कियां सहित 9 गिरफ्तार
सूरजपुरOctober 8, 2026हेड कांस्टेबल की पत्नी और बेटी की हत्या, 3 को फांसी और एक को आजीवन कारावास की सजा, एक NSUI का नेता भी है
कोरबाOctober 7, 2026SECL के कोयला खदान के अंदर डंफर में लगी आग, 2 करोड़ की गाड़ी जलकर खाक
बिलासपुरOctober 7, 2026सीवरेज में हजार करोड़ डुबाने के बाद अब शहर के 70 नालों के पानी को साफ करने की तैयारी
