बालोद। चोरी के मामले में पूछताछ के लिए लाई गई एक महिला आरोपी रेखा सोरी पुलिसकर्मियों को चकमा देकर हिरासत से फरार हो गई। जिले के SP ने इसे गंभीर लापरवाही मानते हुए 3 पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया है।
छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े करने वाला मामला सामने आया है। चोरी के आरोप में पुलिस अभिरक्षा में रखी गई एक महिला बालोद के कोतवाली थाने से पुलिस को चकमा देकर फरार हो गई। घटना के 48 घंटे से अधिक समय बीत जाने के बावजूद महिला का कोई सुराग नहीं मिला है। मामले में लापरवाही सामने आने पर एक महिला कांस्टेबल समेत तीन पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है। चोरी के आरोप में महिला को शुक्रवार शाम हिरासत में लेकर कोतवाली थाना लाया गया था। रातभर उसे पुलिस अभिरक्षा में रखा गया लेकिन शनिवार सुबह आरोपी महिला पुलिस को चकमा देकर थाने से फरार हो गई।
महिला के फरार होने की जानकारी मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। उसकी तलाश के लिए आसपास के क्षेत्रों में सर्च अभियान चलाया गया, लेकिन घटना के 48 घंटे से अधिक समय बीत जाने के बाद भी महिला का कोई पता नहीं चल सका। इस घटना के बाद पुलिस की कार्यप्रणाली और सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। प्रारंभिक जांच में ड्यूटी में लापरवाही सामने आने पर पुलिस अधीक्षक (SP) ने शिवराम ध्रुव (प्रधान आरक्षक), उमेश निषाद (आरक्षक),पूर्णिमा ठाकुर (महिला आरक्षक) को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। फिलहाल पुलिस फरार महिला की तलाश में जुटी हुई है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरJuly 6, 20263 आरक्षकों को चकमा देकर भागी महिला चोर, पूछताछ के लिए पकड़ के लाए थे थाना, तीनो आरक्षक निलंबित
बिलासपुरJuly 5, 2026ढाई हजार से अधिक वाहन चालकों पर ट्रैफिक पुलिस ने की कार्रवाई, मोबाइल में बात करते हुए चला रहे थे गाड़ी
बिलासपुरJuly 5, 2026तोरवा से चार और सटोरिया गिरफ्तार, सालों से धंधे में जुड़े है आरोपी
बिलासपुरJuly 5, 2026बिलासपुर का सट्टा किंग 4 साथियों के साथ गिरफतार, कई साल से खिला रहे है सट्टा, 50 हजार नगद जप्त
