बिलासपुर। लॉयन नीलेश गुप्ता लॉयन्स क्लब में अब जाना पहचाना नाम बन चुका है। अपने समर्पण और सेवा कार्य के दम पर लॉयन्स क्लब के रीजन चेयरपर्सन जैसी जिम्मेदार और सम्मानित पद को दो बार सुशोभित कर चुके है। इसके पहले वे डिस्ट्रिक्ट चेयर पर्सन, जोन चेयर पर्सन, अध्यक्ष, सचिव जैसे जिम्मेदारी को सफलता पूर्वक निर्वहन कर चुके है।

लॉयन्स क्लब में नीलेश गुप्ता का सफर सन 2000 में एक सामान्य सदस्य के रूप में हुआ था। लेकिन अपने लगन, मेहनत, अनुशासन और सेवाकार्य के दम पर क्लब में एक अमिट पहचान बना चुके है। ब्यवहार कुशल इतना कि आज वो लॉयन्स क्लब के सदस्यों और पदाधिकारियों के लिए आंखों का तारा बन चुके है। क्लब के किसी भी कार्यक्रम में उनकी अनुपस्थिति कार्यक्रम बेनूर नजर आने लगता और उनकी उपस्थिति कार्यक्रम में जान फूंक देता है।

कई स्कूलों, कॉलेज और घरेलू ब्यवसाय का संचालन करने के बावजूद सेवाकार्य के लिए समय निकालना अपने आपमे बड़ी उपलब्धि है। लेकिन नीलेश गुप्ता अपनी सारी ब्यस्तताओं के बावजूद गरीबों, जरूरतमंदों की सेवा करने के लिए सहजता से उपलब्ध हो जाते है। चाहे वो गरीबों को साल, कंबल बांटने का मामला हो या गरीब बच्चों को कॉपी-पुस्तक, स्टेशनरी समान का वितरण हो, चाहे दिव्यांगों व बुजुर्गों को तीर्थ यात्रा कराने का मामला हो हर तरह के सेवाकार्य मे वो बढ़चढ़ कर अपनी भागीदारी निभाते है। पिछले कई सालों से नीलेश हर महीने स्वस्थ शिविर का आयोजन करते आ रहे है जिसमे अभी तक हजारों की संख्या में मरीज इलाज करके लाभ प्राप्त कर चुके है। यदि उनके आज तक के सफरनामा पर नजर डालें तो स्पष्ट हो जाता है वो अपनी उम्र से कहीं अधिक उपलब्धियों के मालिक बन चुके है। यही कारण है कि पिछले दिनों छत्तीसगढ़ का सबसे बड़ा सम्मान “बिलासा सेवा सम्मान” से सांसद अरुण साव के हाथों सम्मानित किया गया।

00 सम्मानों की फेहरिस्त बड़ी लंबी है
1) स्वतंत्रता सेनानी भगतसिंह सम्मान
2) आउट स्टैडिंग लायन पुरस्कार
3) युनिक रिकार्ड से सम्मानित
4) लायन आफ दा ईयर सम्मान
5) एम्बेसेडर आफ दा ईयर सम्मान
6) उधोग मेले बिलासपुर में सम्मान
7) शिक्षा के क्षेत्र में योगदान के लिए सम्मान
8) प्रतिवर्ष विकलांगो, वृद्धों को यात्रा कराने के लिए सम्मान
9) 27 कैदियों का अर्थ दंड चुका कर छुड़ाने के लिए सम्मान
10) लायंस क्लब में सर्वश्रेष्ठ कोष्अध्यक, सचिव, अध्यक्ष, डिस्ट्रिक्टक चेयरपर्सन सम्मान ।
11) 5 लोगों की मृत्यु के बाद आंखो का दान करवाया।
12) प्रतिवर्ष गरीबों बच्चों को नि शुल्क पुस्तक कापी प्रदान करना ।
00 समाजिक सेवा के कार्य
1) गरीबों को प्रति वर्ष साल,कम्बल का वितरण
2) प्रति वर्ष दिव्यागो , वृद्धों वृध्दाआश्रम को तीर्थ यात्रा कराना
3) गरीब बच्चों को पुस्तक काफी का वितरण
4) प्रति माह स्वास्थ्य शिविर का आयोजन
5) बैसाखी का वितरण
6) नेत्र दान के लिए प्रोत्साहन करना
7) स्वच्छता अभियान पर कार्यशाला का आयोजन
8) गरीबों को दवाई की व्यवस्था करना
9) समाजिक सरोकार पर कार्यशाला का आयोजन
10) जन जागृति कार्यक्रम का आयोजन
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरApril 10, 2026महिला को टोनही बोलने वाली एक महिला और एक युवक गिरफ्तार, भेजा गया जेल
बिलासपुरApril 10, 2026देश की जनता को पता है.. कौन भ्रष्ट है और कौन नहीं, खेड़ा के आरोप लगाने से कोई भ्रष्ट नहीं हो जाता – तोखन
बिलासपुरApril 9, 2026बेसमेंट में चल रहा था सर्विसिंग सेंटर, कोचिंग सेन्टर और गोदाम, तीन बिल्डिंग के पार्किंग को किया सील
बिलासपुरApril 9, 2026निगम कमिश्नर ने विभागीय कार्यालयों का किया औचक निरीक्षण, अनुपस्थित कर्मचारियों को दिया नोटिस
