शिवरीनारायण। मानसिक अवसाद अपने आप में एक बीमारी है डॉक्टर लोग इसे ही डिप्रेशन मानते हैं, मनुष्य को विपरीत से विपरीत परिस्थिति में अपने आत्मबल को बनाए रखना चाहिए यह बातें श्री दूधाधारी एवं श्री शिवरीनारायण मठ पीठाधीश्वर राजेश्री डॉक्टर महन्त रामसुन्दर दास जी महाराज अध्यक्ष छत्तीसगढ़ राज्य गौ सेवा आयोग ने अभिव्यक्त की उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी के संक्रमण के चलते पूरे भारतवर्ष में ही नहीं अपितु विश्व में भय व्याप्त है, इससे अनेक लोग मानसिक अवसाद से ग्रसित हो रहे हैं सबसे बड़ी चौंकाने वाली बात तो यह है कि समाज के उच्चतम् स्तर पर जीवन यापन करने वाले शिक्षित एवं संभ्रांत लोग भी इससे ग्रसित हो रहे हैं उत्तर प्रदेश के नोएडा से एक डॉक्टर दंपत्ति को कोरोनावायरस पॉजिटिव आने पर महिला डॉक्टर ने तीसरी मंजिल से छलांग लगाकर अपनी जान दे दी, देवास मध्य प्रदेश में एक परिवार के चार लोगों के मृत्यु हो जाने के पश्चात बहू ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली यह सब चिंता का विषय है, संपूर्ण समाज जिन डॉक्टरों की ओर अपने प्राणों की रक्षा के लिए आस बनाए हुए देख रहा है यदि वे लोग ही इस तरह के दुखद कदम उठाएंगे तब इसका विपरीत प्रभाव आम जनजीवन पर होगा। ध्यान रहे कोरोना ग्रसित लोगों में मरने वालों की संख्या रिकवर होने वालों से बहुत कम है, संक्रमित लोगों में से केवल 2% लोग ही कॉल कलवित हो रहे हैं, वे सभी भी केवल कोरोनावायरस से ही अपनी जान नहीं गवा रहे हैं बल्कि कुछ लोग अन्य बीमारियों से पहले से ही ग्रसित हैं, जिसके कारण उन्हें मौत का सामना करना पड़ रहा है। इसमें कोई दो मत की बात नहीं है कि इससे कई परिवार पूरी तरह से प्रभावित हुए हैं कुछ परिवारों में एक-दो लोग ही बचे हैं, किंतु इसके पश्चात भी हमें अपने आप को कुंठा ग्रस्त होने से बचाना होगा! ध्यान रहे जब आपके ऊपर इस तरह की कोई विपरीत परिस्थितियां आ जाए, जब आपको कुछ भी न सूझ रहा हो, तब ईश्वर को याद कर लेना आप जिसे मानते हैं, जिस धर्म के मानने वाले हैं, अपने इष्ट देव को याद कर लेना आपको निश्चित रूप से मानसिक शांति मिलेगी। आपकी समस्याओं का समाधान भी निकलेगा। कहा भी गया है कि- हारिये न हिम्मत, विसारिये न राम को।। ध्यान रहे कोरोना के कोई पंख नहीं हैं जो हवा में उड़ कर हम तक पहुंच जाएंगे, उसे भी एक स्थान से दूसरे स्थान तक जाने के लिए संवाहक की आवश्यकता पड़ती है, मनुष्य ही उसका संवाहक है इसी बात को ध्यान में रखकर शासन -प्रशासन ने लॉकडाउन लगाया हुआ है जिसका पालन हम सभी को करनी चाहिए । यह वायरस किसी अन्य जीव-जंतुओं से नहीं फैलता इसलिए भीड़ वाले स्थानों में जाने से बचें, निरंतर हाथ धोए, मार्क्स लगाएं राज्य एवं केंद्र सरकार के द्वारा जारी किए गए दिशा निर्देशों का पालन करें स्वयं सुरक्षित रहें और समाज को भी सुरक्षित रखने में अपना योगदान समर्पित करें इससे भी बड़े-बड़े महामारी का सामना इस देश ने किया है, यह संकट का समय भी चला जाएगा इस बात पर विश्वास रखें।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरJuly 10, 2026छठी में गए युवक को घसीट घसीट कर इतना मारा कि मौत हो गई, तीन युवक गिरफ्तार
धमतरीJuly 9, 2026पहले असढीया और गोह का किया शिकार, फिर पका के खा गए, 6 युवक गिरफ्तार, कहां का है मामला.., पढ़े खबर…
बिलासपुरJuly 8, 2026निगम कमिश्नर ने दुकान संचालक पर किया 25 हजार रुपए का जुर्माना, नाले में फेंक दिया था भारी मात्रा में एक्सपायरी खाद्य सामग्री
बिलासपुरJuly 8, 2026बिजली की आँख मिचौली से उपभोक्ताओं का हाल बेहाल, जैजैपुर स्टेशन का मामला, जिम्मेदार अधिकारी भी नहीं कर पा रहे है समस्याओं का समाधान
