बिलासपुर। 28 एवं 29 अक्टूबर भारी बारिश की संभावना को हुए जल संसाधन संभाग कोटा ने अरपा नदी के तटीय क्षेत्रों में रहने वाले नागरिकों से सतर्कता बरतने की अपील की है। बैराज के जलस्तर को नियंत्रित करने के लिए आवश्यकता पड़ने पर अरपा-भैंसाझार बैराज के गेट खोले जा सकते हैं। इससे अरपा नदी के जलस्तर एवं बहाव में वृद्धि होने की संभावना है।
जल संसाधन संभाग कोटा के कार्यपालन अभियंता ने बताया कि भारत मौसम विज्ञान विभाग से प्राप्त मौसम पूर्वानुमान के अनुसार 28 एवं 29 अक्टूबर को क्षेत्र में भारी वर्षा की संभावना है। इसे देखते हुए नागरिक नदी के तटों एवं जल प्रवाह वाले क्षेत्रों से पर्याप्त दूरी बनाए रखें। नदी में उतरने, नहाने, मछली पकड़ने तथा अन्य जोखिमपूर्ण गतिविधियों से बचें। विशेष रूप से नदी के आसपास रहने वाले ग्रामीणों, पशुपालकों एवं मछुआरों से सतर्क रहने तथा अपने परिवार के सदस्यों और पशुओं को नदी किनारे जाने से रोकने का अनुरोध किया गया है। विभाग ने नागरिकों से बैराज के गेटों के संचालन एवं नदी के जलस्तर में संभावित वृद्धि को ध्यान में रखते हुए प्रशासन के दिशा-निर्देशों का पालन करने और अफवाहों पर ध्यान नहीं देने की अपील की है। जनहित में संदेश दिया गया है—“सतर्क रहें, सुरक्षित रहें। नदी के तट से दूर रहें—आपकी सुरक्षा सर्वोपरि है।”
खराब मौसम एवं रेड अलर्ट जारी होने के कारण 29 अक्टूबर को आयोजित होने वाला रोजगार मेला को भी स्थगित कर दिया गया है। जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र, कोनी, बिलासपुर में यह मेला सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक होना था।उपसंचालक रोजगार ने बताया कि छत्तीसगढ़ शासन के कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार विभाग के निर्देशों के परिपालन में रोजगार मेले का आयोजन प्रस्तावित था। रोजगार मेले की नई तिथि की सूचना पृथक से दी जाएगी।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरOctober 27, 2026भारी बारिश की संभावना : अरपा किनारे रहने वालों को किया गया अलर्ट, रोजगार मेला भी स्थगित
बिलासपुरOctober 27, 2026सड़क सुरक्षा पर सख्त, 892 ड्राइविंग लाइसेंस सस्पेंड, अब निलंबित लाइसेंस पर वाहन चलाने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई
बिलासपुरOctober 27, 2026तूफान की दहशत : प्रशासन ने किया अलर्ट, कलेक्टर ने कहा हर परिस्थिति से निपटने तैयार रहें, तत्काल गांव से लेकर शहर तक कराएं मुनादी
बिलासपुरOctober 27, 2026छठ पूजा के लिए समिति गठित, प्रवीण झा बने अध्यक्ष और विनोद सिंह सचिव
