DGP ने किया CSP कार्यालय और पचपेड़ी थाना के नए भवन का लोकार्पण, रतनपुर में बना ई-मालखाना

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के पुलिस महानिदेशक अरुण देव गौतम के द्वारा पुलिस विभाग की आधारभूत संरचना को सुदृढ़ करने एवं पुलिस कार्यप्रणाली को अधिक व्यवस्थित, पारदर्शी तथा आधुनिक बनाने की दिशा में विभिन्न नवीन पुलिस भवनों एवं ई-मालखानों का लोकार्पण रतनपुर थाना निरीक्षण के दौरान किए।
नवीन भवनों एवं सुविधाओं का लोकार्पण किया गया जिसमें
1. सिविल लाइन स्थित CSP कार्यालय के नवीन भवन का लोकार्पण।
2. पचपेड़ी में नवीन थाना भवन व ई-मालखाना का लोकार्पण।
3. रतनपुर में नवीन ई-मालखाना का लोकार्पण।
नवीन भवनों एवं सुविधाओं के प्रारंभ होने से पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को बेहतर कार्यस्थल उपलब्ध होगा तथा आम नागरिकों को बेहतर पुलिस सेवाएं प्रदान करने में सुविधा मिलेगी। नवीन थाना भवन से क्षेत्र में पुलिस कार्यों के संचालन एवं नागरिकों की समस्याओं के निराकरण में सहूलियत होगी।
वहीं, ई-मालखाने की सुविधा से जब्त एवं अन्य प्रकरणों से संबंधित संपत्ति के सुरक्षित,व्यवस्थित और पारदर्शी संधारण में सहायता मिलेगी। इससे पुलिस कार्यप्रणाली में तकनीक के उपयोग को बढ़ावा मिलने के साथ ही अभिलेखों के बेहतर प्रबंधन और जवाबदेही सुनिश्चित करने में भी मदद मिलेगी। पुलिस महानिरीक्षक बिलासपुर रामगोपाल गर्ग द्वारा पुलिस अधोसंरचना के विकास, आधुनिक तकनीक के समावेश तथा नागरिकों को बेहतर पुलिस सेवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। जिसमें नवीन भवनों एवं ई-मालखानों का लोकार्पण इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, पुलिस महानिरीक्षक के निर्देश पर पुलिस थानों को डिजिटल बनाने हेतु सार्थक पहल। उ.म.नि/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह द्वारा लगातार जिला को बेहतर आधारभूत सरंचना और सुविधा हेतु बेहतर प्रयास किये जिससे महत्वपूर्ण कार्यालय जिसमे पुलिस अधीक्षक कार्यालय, रक्षित केंद्र, सीएसपी कार्यालय, आईयूसीए कार्यालय, बालक विरुद्ध अपराध अनुसंधान इकाई, पचपेड़ी थाना, केन्दा चौकी, एसडीओपी /सीएसपी आवासीय भवन, अधिकारी कर्मचारी आवासीय भवन आदि जिला को उपलब्ध कराया गया जिसमे कई पूर्ण हो गया और बांकी प्रक्रियाधीन है। इस अवसर पर पुलिस महानिरीक्षक बिलासपुर रेंज बिलासपुर राम गोपाल गर्ग, उप पुलिस महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह तथा एसडीओपी कोटा श्रीमती नुपुर उपाध्याय तथा अन्य थाना स्टाफ और विभिन्न पत्रकार गण शामिल हुए।

Author Profile

नीरजधर दीवान /संपादक - मोबाइल नंबर +919406157580
नीरजधर दीवान /संपादक - मोबाइल नंबर +919406157580

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *