अतिवृष्टि की संभावना को देखते हुए 29 अक्टूबर को जिले के सभी स्कूलों की छुट्टी

बिलासपुर। बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ के प्रभाव से अतिवृष्टि की संभावना को देखते हुए बिलासपुर जिले के सभी स्कूलों में 29 अक्टूबर 2026, गुरुवार को अवकाश घोषित किया गया है। बच्चों की सुरक्षा और स्कूल आने-जाने में होने वाली संभावित कठिनाइयों को ध्यान में रखते हुए कलेक्टर संजय अग्रवाल के निर्देश पर जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा इस संबंध में आदेश जारी किया गया है।

बंगाल की खाड़ी में बने चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ और भारी बारिश के खतरे को देखते हुए छत्तीसगढ़ के कई जिलों में स्कूली बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए अवकाश घोषित किया गया है। बिलासपुर जिले में भी सभी स्कूलों की छूटी कर दी गई है। जारी आदेश के अनुसार जिले के सभी शासकीय एवं अशासकीय प्राथमिक, माध्यमिक, हाईस्कूल एवं हायर सेकेंडरी विद्यालयों में 29 अक्टूबर को अवकाश रहेगा। मौसम विभाग से प्राप्त जानकारी के आधार पर संभावित अतिवृष्टि एवं प्रतिकूल मौसम की परिस्थितियों को देखते हुए एहतियात के तौर पर यह निर्णय लिया गया है। आदेश तत्काल प्रभावशील होगा। बता दें कि भारी बारिश और रेड अलर्ट के कारण नारायणपुर, बस्तर और सुकमा सहित कई जिलों में 28 और 29 अक्टूबर को स्कूलों में छुट्टी घोषित की गई है।

Author Profile

नीरजधर दीवान /संपादक - मोबाइल नंबर +919406157580
नीरजधर दीवान /संपादक - मोबाइल नंबर +919406157580

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *