अघोरी के साथ ग्रामीणों ने की लात घूंसों से पिटाई, महिला की जलती चिता से किया छेड़छाड़, कर रहा था तंत्र मंत्र

बिलासपुर। कोनी थाना क्षेत्र के श्मशान में एक अघोरी के साथ बेरहमी से मारपीट का मामला सामने आया है। अघोरी आधी रात महिला की जलती चिता से छेड़छाड़ करके तंत्र मंत्र कर रहा था। पता चलते ही ग्रामीण श्मशान घाट पहुंचे और अघोरी को घसीट घसीटकर मारा। फिलहाल अघोरी का इलाज सिम्स में किया जा रहा है।

बताया जा रहा है कि मारपीट की मुख्य वजह श्मशान घाट में तंत्र साधना और एक महिला की जलती चिता के साथ छेड़छाड़ कर तंत्र साधना करना है। अनिता यादव नाम की महिला ने दो दिन पहले आत्महत्या कर ली थी, उसी दिन शाम को परिजन उसका अंतिम संस्कार कोनी के श्मशान घाट में कर दिया था। इसके बाद देर रात शिवराम बाबा श्मशान घाट पहुंचे और महिला की जलती चिता के साथ छेड़छाड़ करते हुए तंत्र साधना करने लगे। इसकी जानकारी किसी ने गांव वालों को दे दी। जानकारी मिलते ही मृतिका के परिजन और ग्रामीण गुस्से से आग बबूला हो गए और बड़ी संख्या में ग्रामीण श्मशान घाट पहुंच गए। ग्रामीण जब अघोरी को तंत्र मंत्र करते देखा तो आपा खो बैठे और उनकी पिटाई शुरू कर दी। ग्रामीणों ने अघोरी का बाल पकड़कर घसीटने लगे और लात घूंसों से पिटाई करने लगे। इस मारपीट से अघोरी के मुंह से खून निकलने लगा। ग्रामीणों ने इसका वीडियो भी बनाया और सोशल मीडिया में वायरल कर दी। जब कोनी पुलिस को सूचना मिली तो वह भी मौके पर पहुंची और बाबा को हिरासत में लिया।घायल बाबा की पहचान शिवराम बाबा के रूप में हुई है। उसे इलाज के लिए सिम्स में भर्ती कराया गया है। आरोप है कि मृतिका के पति गुड्डा उर्फ राजकुमार यादव समेत करीब दर्जनभर लोगों ने शिवराम बाबा को घेर लिया और उनके साथ जमकर मारपीट की है। हालांकि, पुलिस इस घटना को आपसी रंजिश से जुड़ा मामला बता रही है। पुलिस के मुताबिक, मामले में कुछ लोगों के खिलाफ अपराध दर्ज किया गया है। घायल शिवराम बाबा का सिम्स में उपचार चल रहा है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

Author Profile

नीरजधर दीवान /संपादक - मोबाइल नंबर +919406157580
नीरजधर दीवान /संपादक - मोबाइल नंबर +919406157580

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *