

बिलासपुर। बलवा और जानलेवा हमला करने वाले 3 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। तीनों आरोपी पिछले 5 साल से फरार थे। गोपनीय सूचना पर सिरगिट्टी क्षेत्र में घेराबंदी कर तीनों आरोपियों को पकड़ा गया।
प्रकरण का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि 09 मार्च 2021 को ग्राम बिनेका में आरोपीगण ओमप्रकाश कुर्रे, पिता सुकुल कुर्रे, उम्र 55 वर्ष, उनके पुत्र लव कुर्रे उम्र 30 वर्ष और राजेश कुर्रे, निवासी ग्राम बिनेका अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर रामेश्वर कोसले, पिता चेतराम कोसले, निवासी ग्राम बिनेका एवं अन्य लोगों के साथ हत्या करने की नीयत से मारपीट कर बलवा करते हुए गंभीर चोट पहुंचाई थी। घटना के संबंध में थाना मस्तूरी में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था। घटना के बाद से ही तीनों आरोपी फरार चल रहे थे। पुलिस ने लगातार उनकी पतासाजी की जा रही थी, लेकिन आरोपी गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार अपने ठिकाने बदल रहे थे। फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के संबंध में उप पुलिस महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्रीमती मधुलिका सिंह द्वारा फरार आरोपियों की शीघ्र पतासाजी कर गिरफ्तारी करने हेतु निर्देशित किया गया। इसी क्रम में एसडीओपी मस्तूरी सुदीप सरकार के द्वारा चौकी मल्हार पुलिस की विशेष टीम गठित की गई व आरोपियों की पतासाजी प्रारंभ की गई। पुलिस टीम द्वारा प्रकरण की डायरी की समीक्षा करते हुए आरोपियों के संभावित ठिकानों पर लगातार निगरानी रखी जा रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि तीनों फरार आरोपी सिरगिट्टी क्षेत्र में मौजूद हैं। सूचना पर मल्हार पुलिस टीम तत्काल गोपनीय तरीके से घेराबंदी कर दबिश दी गई तथा हत्या के प्रयास एवं बलवा के प्रकरण में पिछले 05 वर्षों से फरार चल रहे तीनों आरोपियों को पकड़ने में सफलता प्राप्त हुई। आरोपियों के विरुद्ध वर्ष 2018 से संबंधित अन्य प्रकरणों में कुल 04 स्थाई गिरफ्तारी वारंट भी लंबित थे, जिनमें आरोपी लंबे समय से फरार चल रहे थे। गिरफ्तारी के दौरान पुलिस टीम द्वारा चारों स्थाई गिरफ्तारी वारंटों की भी तामिली की गई। तीनों आरोपियों को चौकी मल्हार लाकर प्रकरण में वैधानिक कार्रवाई की गई तथा अग्रिम कार्रवाई हेतु न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। संपूर्ण कार्रवाई श्रीमान वरिष्ठ अधिकारियों के दिशा-निर्देश एवं मार्गदर्शन में चौकी मल्हार पुलिस टीम द्वारा की गई।
00 गिरफ्तार आरोपियों के नाम
1. ओमप्रकाश कुर्रे, पिता सुकुल कुर्रे, उम्र 55 वर्ष, निवासी ग्राम बिनेका, चौकी मल्हार।
2. लव कुर्रे, पिता ओमप्रकाश कुर्रे, उम्र 30 वर्ष, निवासी ग्राम बिनेका, चौकी मल्हार।
3. राजेश कुर्रे, पिता ओमप्रकाश कुर्रे, निवासी ग्राम बिनेका, चौकी मल्हार।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरNovember 12, 2026बलवा और जानलेवा हमला करने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार, 5 साल से थे फरार, गोपनीय सूचना पर पकड़ा गया
बिलासपुरNovember 10, 2026कलेक्टर और एसएसपी ने किया छठ घाट का निरीक्षण, आस्था और उल्लास के साथ मनेगा छठ पर्व, अरपा तट पर तैयारियां तेज
बिलासपुरNovember 10, 2026एक मांग पर सरकार का फैसला, निगम की सड़कों को मिली राहत, अब काम में देरी हुई तो जनता के साथ सड़क पर उतरेंगे – अंकित
UncategorizedNovember 7, 2026जगत पहल के MD के विरुद्ध भ्रामक समाचार चलाना पड़ा महंगा : करोड़ों की ठगी का आरोपी दीपक टंडन गिरफ्तार, पुलिस ने निकाली हेकड़ी…
