बिलासपुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश स्वास्थ्य कर्मचारी संघ ने देश के प्रधानमंत्री को पत्र लिखकर स्वास्थ्य कर्मचारियों के लिए कई मांगे की है। कर्मचारी संघ के प्रदेश महामंत्री और प्रवक्ता सैय्यद असलम अपने पत्र में कहा है कि कोरोना महामारी में स्वाथ्य विभाग के कर्मचारी अपनी जान जोखिम में डालकर कोविड सेम्पल लेने से लेकर टेस्ट करने और इलाज करने का काम कर रहे है। इन सभी कर्मचारियों की हितों को लेकर प्रदेश सरकार से कई बार मांग कर चके है। लेकिन सरकार और स्वास्थ्यमंत्री संघ की मांग को लेकर गंभीर नही है। यही कारण है कि प्रदेश सरकार पर से स्वास्थ्य कर्मचारियों का भरोसा उठ गया है। अब हमारी मांग पर केंद्र सरकार विचार करे और प्रदेश सरकार को मांगे पूरी करने के लिए कहें। अपने पत्र में संघ के प्रवक्ता असलम ने प्रधानमंत्री से मांग किया है कि स्वास्थ्य कर्मचारियों को दो महीने का अतिरिक्त वेतन दिया जाय, कोरोना इलाज के दौरान यदि किसी कर्मचारी की मौत हो जाय तो बीमा का भुगतान परिजनों को किया जाय, कोरोना संक्रमित होने पर प्राथमिकता के आधार पर निजी या सरकाए कोरोना केयर सेंटर में बेड आरक्षित किया जाय, सभी संविदा कर्मचारियों को नियमित किया जाय। वेतन विसंगति को दूर करने केंद्र और राज्य स्तर पर वेतन आयोग का गठन किया जाय। इसके अलावा सभी राज्यो के स्वास्थ्य कर्मचारियों का पदनाम और वेतन केंद्र सरकार के स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों समान किया जाय।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरOctober 9, 2026गरबा का प्रचार करने सिगरेट पीकर और तमंचा अड़ाकर बनाया वीडियो, किया सोशल मीडिया में वायरल, 5 लड़कियां सहित 9 गिरफ्तार
सूरजपुरOctober 8, 2026हेड कांस्टेबल की पत्नी और बेटी की हत्या, 3 को फांसी और एक को आजीवन कारावास की सजा, एक NSUI का नेता भी है
कोरबाOctober 7, 2026SECL के कोयला खदान के अंदर डंफर में लगी आग, 2 करोड़ की गाड़ी जलकर खाक
बिलासपुरOctober 7, 2026सीवरेज में हजार करोड़ डुबाने के बाद अब शहर के 70 नालों के पानी को साफ करने की तैयारी
