

बिलासपुर। पुलिस ने एक ऐसी युवती को गिरफ्तार किया है जो युवक को ब्लैकमेल कर रही थी। दो लाख रुपए लेने के बाद भी वीडियो वायरल करने की धमकी देती थी।
मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि खपरगंज कल्लू बाडा निवासी सूर्या सोनी पिता स्व. सुरेन्द्र कुमार सोनी उम्र 28 वर्ष ने सिटी कोतवाली में 18.11.26 को रिपोर्ट दर्ज कराया कि प्राची कश्यप 2025 में उसके दुकान में काम करने के लिए आयी थी। 03 वर्ष तक दुकान में काम करने के बाद चली गयी थी। उसका पूरा भुगतान कर दिया गया था। उसी दौरान प्राची से जान पहचान होने के कारण फोन के माध्यम से चैटिंग कर बात चीत करते थे। एक दुसरे के परिचय पश्चात साथ में खिंचे गये फोटो को वायरल कर सामाजिक रूप से अपमानित करने के लिए धमकाने लगी। बदले में रकम की मांग कर ब्लैकमेलिंग करने लगी। झुठे केश में फसा देने की धमकी देने पर उसने प्राची को 2,00000 रु आनलाईन एवं नगदी के रूप में दिया है। इसके बाद भी प्राची उसे बार-बार फोन कर विडीयो वायरल करने की धमकी देकर और पैसा की मांगने लगी। पैसा नहीं देने पर आत्महत्या करने धमकी देने लगी। युवक के रिपोर्ट पर थाना सिटी कोतवाली में धारा 308 (2), 296, 351 (3) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। मामले की जानकारी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह (भा.पु.से.) को दिया गया। आरोपिया को तत्काल गिरफ्तारी के निर्देश पर अति. पुलिस अधीक्षक (शहर) पंकज कुमार पटेल एवं नगर पुलिस अधीक्षक गगन कुमार (भा.पु.से.) के मार्गदर्शन पर आरोपिया को आज दिनांक 18.11.26 गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया हैं।
नाम आरोपी :-
01.- प्राची कश्यप पिता अशोक कश्यप उम्र 20 वर्ष निवासी गौठान के पास लोफंदी थाना कोनी जिला बिलासपुर छ.ग.।
Author Profile

Latest entries
UncategorizedNovember 18, 2026युवती कर रही थी युवक को ब्लैकमेल, 2 लाख ले चुकी थी, फिर भी वीडियो वायरल करने की देती थी धमकी
बिलासपुरNovember 18, 2026कांग्रेस नेता विजय केशरवानी के नेतृत में बेलतरा के किसानों ने कलेक्ट्रेट का किया घेराव, सेमरताल और पौसरा में 12 सौ किसान प्रभावित, 192 किसानों का रकबा शून्य दर्ज
बिलासपुरNovember 18, 2026मुख्यमंत्री के पूर्व सलाहकार ने उठाए सवाल, कहां है ब्राह्मण समाज की जमीन, अंकित बोला – ब्राह्मण समाज को उसका अधिकार नहीं मिला तो होगा उग्र आंदोलन !
बिलासपुरNovember 18, 2026‘हमर पहुना’ कार्यक्रम में प्रेस क्लब पहुंचे छत्तीसगढ़ सराफा एसोसिएशन के अध्यक्ष, सराफा कारोबार से प्रदेश के दो लाख परिवारों की आजीविका जुड़ी : कमल सोनी
