

कोरबा। स्कूली छात्र छात्राओं का एक वीडियो वायरल होते ही हड़कंप मच गया है। वायरल वीडियो में दो छात्राएं शराब पीने के बाद सिगरेट पीती हुई दिख रही है जबकि 5 छात्र स्कूल के पीछे एक खंडहर में गांजा पीते हुए दिख रहे है। फिलहाल स्कूल प्रबंधन ने TC निकालने के लिए नोटिस जारी कर दिया है
कोरबा जिले के एक सरकारी स्कूल के छात्र छात्राओं का नशा करते हुए वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में दो छात्राएं शराब के नशे में टुन्न होने के बाद सिगरेट पीती हुई दिखाई दे रही है। छात्राएं नशे की हालत में अश्लिल गलियाँ भी दे रही है। इसी तरह स्कूल के छात्र गांजा खींचते हुए दिखाई दे रहे है। वायरल वीडियो 14 नवंबर 2026 का बताया जा रहा है, जब बच्चे स्कूल समय में पढ़ाई छोड़कर बाहर चले गए थे। छात्रा छात्राएं स्कूल यूनिफॉर्म पहने हुए है। वायरल वीडियो पाली विकासखंड के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, कोरबी धतूरा की है। जिसमें कक्षा 9वीं की दो छात्राएं शराब पीने के बाद सिगरेट पीती हुई अभद्र भाषा का उपयोग करती नजर आ रही हैं, जबकि 5 छात्र स्कूल के पीछे एक खंडहरनुमा जगह पर गांजा पीते दिखाई दे रहे हैं। इस मामले में स्कूल के प्राचार्य वीरभद्र सिंह पैकरा ने वायरल वीडियो की पुष्टि की है। वीडियो सामने आने के बाद स्कूल प्रबंधन में भी हलचल मच गई है। वीडियो की पुष्टि होने के बाद विद्यालय के प्राचार्य ने शाला प्रबंधन समिति और अभिभावकों की आपात बैठक बुलाई। अनुशासनहीनता के इस मामले में शामिल सभी 7 छात्र-छात्राओं को स्थानांतरण प्रमाण पत्र (TC) देने के लिए नोटिस जारी किया गया है और जिला शिक्षा अधिकारी (DEO) को भी इस संबंध में सूचित कर दिया गया है।
Author Profile

Latest entries
कोरबाNovember 19, 20269वीं की छात्राएं पी रही है शराब और सिगरेट, छात्र पी रहे है गांजा, शिक्षा विभाग में मचा हड़कंप, वायरल हो रहा है वीडियो
UncategorizedNovember 18, 2026युवती कर रही थी युवक को ब्लैकमेल, 2 लाख ले चुकी थी, फिर भी वीडियो वायरल करने की देती थी धमकी
बिलासपुरNovember 18, 2026कांग्रेस नेता विजय केशरवानी के नेतृत में बेलतरा के किसानों ने कलेक्ट्रेट का किया घेराव, सेमरताल और पौसरा में 12 सौ किसान प्रभावित, 192 किसानों का रकबा शून्य दर्ज
बिलासपुरNovember 18, 2026मुख्यमंत्री के पूर्व सलाहकार ने उठाए सवाल, कहां है ब्राह्मण समाज की जमीन, अंकित बोला – ब्राह्मण समाज को उसका अधिकार नहीं मिला तो होगा उग्र आंदोलन !
