दबंगई : सरपंच पति 60 लोगों के साथ आया, डेम में जाल डाला और 8 क्विंटल मछली ले गए

कोरबा। करतला थाना के मदनपुर में दबंगई का अजीबो गरीब मामला सामने आया है। जिसमें सरपंचपति 60 लोगों के साथ मिलकर डेम से 8 क्विंटल मछली मारके ले जाते है और ठेकेदार के कर्मचारी मुंह ताकते रह जाते है।

दबंगई का अपना – अपना तरीका है। कोई दबंगई करके रेत, मुरुम ले जाता है तो कोई गिट्टी खदान चलता है। लेकिन कोरबा के करतला से दबंगई का एक अलग ही मामला सामने आ रहा है जिसमे सरपंच पति दो ट्रेक्टर और मोटरसायकल में 50 से 60 लोगों के लेकर मदनपुर डेम में आते है जाल डालकर मछली पकड़ते है और लगभग 8 क्विंटल मछली लेके चले जाते है। जब समिति का कर्मचारी विरोध करता है तो उसके साथ गली-गलौच करते है जान से मारने की धमकी देते है। जी पूरा मामला करतला थाना अंतर्गत मदनपुर ग्राम पंचायत की है। यहां एक छोटा सा डेम है जिसे मछली पालन के लिए जिजीविसा समिति को ठेके पर दिया गया है। समिति इस डेम में पिछले तीन साल से मछली पालन का कार्य कर रही है। एक दिन पहले 26 अप्रेल को सुबह 11 बजे के आसपास सरपंच पति श्याम लाल राठिया, सरपंच का देवर बंशी राठिया, उप सरपंच कलशराम राठिया दो ट्रेक्टर और कुछ मोटरसायकल में 50 से 60 लोगों को लेकर डेम पहुंचते है। इसमें पुरुषों के अलावा महिलाए भी शामिल थी। इन सभी ने डेम के किनारे सुख रहे जाल को उठाते है और डेम में डाल देते है। सबने मिलकर डेम से लगभग 8 क्विंटल मछली निकाल लेते है और 15 प्लास्टिक की बोरियों में लेकर चलते बने। समिति के कर्मचारियों को जब मामला समझ मे आया तो उन्हें मना भी किया। लेकिन गाली गलौज करके और जान से मारने की धमकी देकर उनका मुंह बंद करा दिया। अब समिति के मुखिया ने सभी के खिलाफ करतला थाने में शिकायत की है।

Author Profile

नीरजधर दीवान /संपादक - मोबाइल नंबर 8085229794
नीरजधर दीवान /संपादक - मोबाइल नंबर 8085229794

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *