बिलासपुर। एक दिन की स्वैक्षिक वेतन कटौती के स्थान पर जबरिया वेतन कटौती को लेकर स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों में भारी असंतोष है। छत्तीसगढ़ प्रदेश स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के महामंत्री आलोक मिश्रा ने जबरिया वेतन कटौती को लेकर मुख्यमंत्री से शिकायत की है।

अपने शिकायत में मिश्रा ने कहा है कि आपके आदेश से कर्मचारियों के वेतन से एक दिन का वेतन कटौती करना था। लेकिन वित्त विभाग के कर्मचारियों ने ऐसा साफ्टवेयर बनाया है जिससे जबरिया वेतन कटौती किया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी अपनी जान जोखिम में डालकर कोरोना के मरीजों को बचाने के लिए मेहनत कर रहे है। कई लोग अपनी जान गंवा चुके है। स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी आपके घोषणा के अनुसार विशेष भत्ता का इंतजार कर रहे है। विशेष भत्ता तो मिला नही है ऊपर से जबरिया वेतन काटा जा रहा है। आलोक मिश्रा ने मुख्यमंत्री से मांग किया है कि उन विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों के वेतन से 50 प्रतिशत की कटौती किया जाय जो लॉक डाउन में बंद है। इसके अलावा गलत साफ्टवेयर बनाकर वेतन से जबरिया कटौती करने वाले अधिकारियों के खिलाफ करवाई की जाय। साथ ही उन्होंने मुख्यमंत्री पर भरोसा जताया कि स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों का वेतन नही काटा जाएगा।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरOctober 9, 2026गरबा का प्रचार करने सिगरेट पीकर और तमंचा अड़ाकर बनाया वीडियो, किया सोशल मीडिया में वायरल, 5 लड़कियां सहित 9 गिरफ्तार
सूरजपुरOctober 8, 2026हेड कांस्टेबल की पत्नी और बेटी की हत्या, 3 को फांसी और एक को आजीवन कारावास की सजा, एक NSUI का नेता भी है
कोरबाOctober 7, 2026SECL के कोयला खदान के अंदर डंफर में लगी आग, 2 करोड़ की गाड़ी जलकर खाक
बिलासपुरOctober 7, 2026सीवरेज में हजार करोड़ डुबाने के बाद अब शहर के 70 नालों के पानी को साफ करने की तैयारी
