बिलासपुर। कांग्रेस विधायक दल की बैठक में सभी विधायकों ने अपनी निधि कोरोना से जंग लड़ने के लिए दे दी है। इस बैठक में शहर विधायक के पहल पर सौ बिस्तर का नया हॉस्पिटल बनाने पर सहमति दी है।

आज प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में कांग्रेस विधायक दल की बैठक रखी गई।जिसमें प्रदेश के सभी मंत्रीगण और सभी विधायक भी शामिल थे। सभी मंत्रीगणों ने कारोना के कार्यकाल में अपने विभागों की जानकारी दी। बैठक में सभी विधायकों ने अपने-अपने क्षेत्र की जानकारी रखी और जरूरतों को भी बताया। 18 वर्ष के युवाओं के टीकाकरण में सभी विधायकों ने अपनी निधि शासन को देने के लिए एकमत से सहमति प्रदान की। जानकारी देते हुए शहर विधायक शैलेश पांडे ने बताया कि प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री टीएस बाबा की पहल पर और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के मार्गदर्शन में बिलासपुर में 100 बिस्तर का नया हॉस्पिटल नया बनाया जा रहा है। शैलेश पांडे ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में कोविड-19 के संक्रमण की महामारी से पूरा प्रदेश एक साथ मिलकर काम कर रहा है। श्री पांडे ने बिलासपुर में 100 बिस्तरों वाले नए अस्पताल की पहल के लिए के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव को बहुत-बहुत धन्यवाद दिया है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरOctober 9, 2026गरबा का प्रचार करने सिगरेट पीकर और तमंचा अड़ाकर बनाया वीडियो, किया सोशल मीडिया में वायरल, 5 लड़कियां सहित 9 गिरफ्तार
सूरजपुरOctober 8, 2026हेड कांस्टेबल की पत्नी और बेटी की हत्या, 3 को फांसी और एक को आजीवन कारावास की सजा, एक NSUI का नेता भी है
कोरबाOctober 7, 2026SECL के कोयला खदान के अंदर डंफर में लगी आग, 2 करोड़ की गाड़ी जलकर खाक
बिलासपुरOctober 7, 2026सीवरेज में हजार करोड़ डुबाने के बाद अब शहर के 70 नालों के पानी को साफ करने की तैयारी
