रायपुर।। आंबेडकर अस्पताल में डॉक्टरों की बड़ी लापरवाही सामने आई है। यहां डॉक्टरों ने एक 75 साल की बुजुर्ग जीवित महिला को मृत घोषित कर दिया। महिला के जीवित होने का पता तब चला जब अंतिम संस्कार के लिए उसे श्मशान ले गए।


कोरोना संकट काल में स्थिति भयावह बनी हुई है, वहीं प्रतिदिन सैकड़ों लोगों की मौत का सिलसिला बदस्तूर जारी है। ऐसी स्थिति के बीच स्वास्थ्य विभाग की एक बड़ी लापरवाही सामने आई है। जिसने प्रदेश की स्वास्थ्य व्यवस्था पर ही सवाल खड़े कर दिए। रायपुर के सरकारी अस्पताल मेकाहारा में पदस्थ चिकित्सकों ने एक जीवित बुजुर्ग महिला को मृत घोषित कर दिया। उस महिला का अंतिम संस्कार करने के लिए गोकुलधाम शमशान घाट ले जाया गया। चिता पर जब उसे लिटाया गया तब उसकी पल्स चलती मिली।
दरअसल चिता पर चिकित्सक ने चेक किया तो बुजुर्ग महिला की पल्स चल रही थी यानि वो जीवित थी। जिसे वहां से उठाकर वापस हॉस्पीटल लाया गया। जानकारी के अनुसार, महिला राजधानी रायपुर के कुशालपुर की रहने वाली है, जिनकी उम्र 73 साल है। स्वास्थ्य विभाग की यह बड़ी लापरवाही उजागर हुई है। इस लापरवाही का एक वीडियो वायरल हुआ है।
Author Profile

Latest entries
सूरजपुरOctober 8, 2026हेड कांस्टेबल की पत्नी और बेटी की हत्या, 3 को फांसी और एक को आजीवन कारावास की सजा, एक NSUI का नेता भी है
कोरबाOctober 7, 2026SECL के कोयला खदान के अंदर डंफर में लगी आग, 2 करोड़ की गाड़ी जलकर खाक
बिलासपुरOctober 7, 2026सीवरेज में हजार करोड़ डुबाने के बाद अब शहर के 70 नालों के पानी को साफ करने की तैयारी
बिलासपुरOctober 6, 2026प्रमुख सचिव ने किया पीएम आवास और ई-बस सेवा के निर्माणाधीन कार्यों का निरीक्षण, कहा – 15 दिन में दें प्रोग्रेस रिपोर्ट
