पति की मौत पर संदेह, पत्नी ने एसपी से लगाई गुहार, कहा- हॉस्पिटल से दिलाएं CCTV फुटेज, पढ़ें किस हॉस्पिटल का है मामला

बिलासपुर। शहर के प्रताप चौक स्थित केयर एंड क्योर हॉस्पिटल की लगातार शिकायतें आ रही है। अब एक महिला ने पति की मौत पर संदेह जताते हुए पुलिस अधीक्षक से CCTV फुटेज दिलाने की गुहार लगाई है। महिला का पति कोरोना पॉजिटिव था और इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई थी।

महिला ने SP से की शिकायत में कहा है कि उनका पति कोमल साहू कोरोना पॉजिटिव थे। 16 अप्रेल की शाम को उन्हें प्रताप चौक स्थित केयर एंड क्योर हॉस्पिटल में इलाज के लिए भर्ती की थी। लगभग 8 दिन इलाज चलने के बाद 24 अप्रेल को दोपहर 3 बजे डॉक्टरों ने उन्हें बताया कि तबियत में सुधार है और चेस्ट में थोड़ा सा इंफेक्शन बचा है। इसके बाद डॉक्टरों ने उनके पति को पेट के बल 6 घंटे तक लेटे रहने के लिए कहा। डॉक्टरों के कहने पर उन्होंने ऐसा ही किया। लेकिन 6 घंटे पेट के बल लेटने के बाद उनकी तबियत बिगड़ गई। तब उनके पति ने उन्हें फोनकर बताया कि बहुत गर्मी लग रही है और घबराहट हो रही है। तब मैंने डॉक्टर सिद्धार्थ वर्मा को फोन की लेकिन उन्होंने फोन नहीं उठाया। फिर डॉक्टर नैन खान को फोन की उन्होंने फोन उठाया और कहा कि मैं देखता हूं। फिर उन्होंने एक इंजेक्शन देने की बात सिस्टर को कहकर वहां से चले गए। इंजेक्शन देने के बाद भी उन्हें आराम नहीं था। आधे घंटे बाद जब मैं उन्हें फोन की तब पति ने बताया की कोई आराम नहीं है। मैंने फिर डॉक्टर खान को फोन की तब डॉक्टर खान ने कहा कि मैं घर आ गया हूं। अब मैं हॉस्पिटल नहीं जा सकता। थोड़ी देर बाद में अपने पति को फोन की तो मेरे पति से मेरी बात नहीं हुई। फोन एक पूनम नाम की सिस्टर उठाती है और बताती है, कि पेशेंट बिल्कुल ठीक है। वह आराम कर रहे हैं, तब समय 10:30 हुआ था और मुझे चिंता ना करने के लिए कहा। जब मैंने उससे पूछा कि अभी उनका ऑक्सीजन लेवल कितना है तब उसने मुझसे बताया कि पंचानवे है। तब मैंने राहत की सांस ले कर के 11:00 बजे सो गई। फिर अचानक से 1:00 बजे मुझे डॉक्टर धीरेंद्र बर्मन का फोन आया कि आपके पति की हालत ठीक नहीं है। उन्हें वेंटिलेटर में भर्ती कराया गया है। मैं आपको फिर फोन करूंगा। फिर उन्होंने आधे घंटे बाद फोन किया कि वह सीरियस हैं। उनका ऑक्सीजन 70 ,75 आ गया है। हम उन्हें बचाने की कोशिश कर रहे हैं। फिर 2:00 बजे फोन आ गया कि उनकी धड़कन बंद हो गई है। फिर मेरे भाई ने पूछा, ऐसा क्यों हुआ ? तो उन्होंने कहा कि उनका बीपी व शुगर लो हो गया है था और ऑक्सीजन मशीन खराब था।

एसपी को किए अपने शिकायत में महिला ने कहा है कि मैं सिर्फ सच्चाई जानना चाहती हूं कि मेरे पति के साथ क्या हुआ। मुझे शक है कि डॉक्टर मेरे पति को जानबूझकर मार दिए हैं क्योंकि उन्होंने 2 लाख 80 हजार रुपए का बिल मुझे चुकाने के लिए कहा था जब मैंने सीसीटीवी फुटेज की मांग की तब उन्होंने कहा कि आप चुपचाप लाश ले जाइए वरना बड़े सर आएंगे तो आपको पूरा पैसा देना पड़ सकता है और बॉडी भी नहीं मिलेगी। बॉडी ना मिलने के डर से हमने बॉडी लेकर आ गए। लेकिन मुझे इस बात पर यकीन नहीं हो रहा है कि मेरे पति की मौत बीमारी से हुई है। मुझे शक है कि मेरे पति का बॉडी पार्ट्स निकाला गया है। इसलिए मुझे सीसीटीवी फुटेज की मांग कर रही हूं। आपके द्वारा आदेश जारी करने से मुझे इंसाफ मिल सकता है।

Author Profile

नीरजधर दीवान /संपादक - मोबाइल नंबर 8085229794
नीरजधर दीवान /संपादक - मोबाइल नंबर 8085229794

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *