कोरबा। प्रदेश के पूर्व गृहमंत्री ननकीराम कंवर ने निजी अस्पतालों को अधिग्रहित करने का शानदार सुझाव दिया है। यदि सरकार इस पर अमल करें तो आधी समस्या दूर हो सकती और प्रदेश की जनता लूटने से बच जाएगी।

प्रदेश के पूर्व गृहमंत्री ननकी राम कंवर ने निजी हॉस्पिटलों की मनमानी पर रोक लगाने और कोविड मरीजो का निःशुल्क उपचार करने मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री को पत्र लिखा है। उन्होंने कहा है कि प्रदेश की जनता वैश्विक महामारी से जूझ रहे है और इसका बेजा फायदा निजी हॉस्पिटल के संचालक उठा रहे है। इन अस्पतालों में मरीजो के सांस का सौदा हो रहा हैं। इस लगाम लगने के लिए सभी निजी अस्पतालों को सरकार अपने कब्जे में लेकर मरीजो का निशुल्क उपचार कराएं।
रामपुर विधायक व पुर्व गृहमंत्री ननकीराम कंवर ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को लिखे पत्र मे उल्लेख किया गया है कि कोरबा जिले सहित पुरे छत्तीसगढ़ प्रदेश से सुचना मिल रहा है की प्राइवेट अस्पतालों के द्वारा भर्ती कोरोना मरीजो से मनमाना पैसा लिया जा रहा है। जानकारी के अनुसार कोरोना संक्रमित प्रत्येक मरीज से इलाज के नाम पर दो से ढाई लाख रुपये लिए जा रहे है। इस पर कलेक्टरों का नियंत्रण भी नहीं है। गरीब व्यक्ति के इलाज में भी आयुष्मान योजना से इलाज नहीं किया जा रहा है, जिससे गरीब व्यक्ति को इलाज के अभाव में जान गवाना पड़ रहा है। छ.ग प्रदेश के सभी शासकीय अस्पतालों में भी दवाई व इंजेक्सन की कमी को भी ठीक करवाये क्योकि वहा भी लोगो को इंजेक्सन बाजार से खरीदना पड़ रहा है, तो गरीब आदमी कहा से पैसा लायेगा। यदि सरकार को आवश्यक लगे तो जिला विकास का पैसा इंजेक्सन व दवाई खरीदने में लगाया जाये, क्योकि यदि एक साल जिले का विकास रुक भी जाये तो वो ठीक है लेकिन किसी भी व्यक्ति की जिंदगी न गवाना पड़े। प्राइवेट अस्पतालों को सरकार अपने अधीन कर ले तो कोरोना के मरीजो से प्राइवेट अस्पताल के संचालको द्वारा मनमानी वसूली पर रोक लग सकती है। सभी शासकीय अस्पतालों में दवाई व इंजेक्सन की कमी को भी पूर्ति कराना चाहेंगे जिससे गरीबो को रेडमेंसिविर इंजेक्सन निःशुल्क लगाया जा सके या आयुष्मान योजना से इलाज कराया जा सके ऐसा निर्देश सभी जिला कलेक्टर को देने का मांग किये है ।
Author Profile

Latest entries
सूरजपुरOctober 8, 2026हेड कांस्टेबल की पत्नी और बेटी की हत्या, 3 को फांसी और एक को आजीवन कारावास की सजा, एक NSUI का नेता भी है
कोरबाOctober 7, 2026SECL के कोयला खदान के अंदर डंफर में लगी आग, 2 करोड़ की गाड़ी जलकर खाक
बिलासपुरOctober 7, 2026सीवरेज में हजार करोड़ डुबाने के बाद अब शहर के 70 नालों के पानी को साफ करने की तैयारी
बिलासपुरOctober 6, 2026प्रमुख सचिव ने किया पीएम आवास और ई-बस सेवा के निर्माणाधीन कार्यों का निरीक्षण, कहा – 15 दिन में दें प्रोग्रेस रिपोर्ट
