बिलासपुर। मास्टर ऑफ डेंटल सर्जरी के दो सौ छात्रों में से 40 छात्र कोरोना पॉजिटिव है। इसके बाद भी आयुष विश्वविद्यालय परीक्षा लेने पर उतारू था। टाइम टेबल जारी कर दिया। अब छात्रों की याचिका पर हाईकोर्ट परीक्षा पर रोक लगा दिया है और आयुष विवि, राज्य सरकार और डेंटल कौंसिल ऑफ इंडिया को नोटिस जारी किया है।
आयुष यूनिवर्सिटी ने 3 मई से मास्टर ऑफ डेंटल सर्जरी (एमडीएस) की ऑफलाइन परीक्षा आयोजित करने का निर्णय लिया था। इसके खिलाफ छात्र-छात्राओं ने हाईकोर्ट में एक याचिका दायर की थी जिस पर सुनवाई करते हुए हाईकोर्ट ने ऑफलाइन परीक्षा पर रोक लगा दी है। आयुष यूनिवर्सिटी ने ऑफ लाइन परीक्षा का जो कार्यक्रम घोषित किया था, उसके मुताबिक 3 मई से छात्र-छात्राओं को सेंटर पर जाकर ऑफलाइन परीक्षा देनी थी। इसमें करीब 200 छात्र-छात्राओं को शामिल होना था।
एक ओर जहां कोरोना काल में सभी परीक्षाएं निरस्त हो रही हैं वहीं आयुष यूनिवर्सिटी सेंटर ने तीन मई से मास्टर ऑफ डेंटल सर्जरी (एमडीएस) की परीक्षाएं लेने का निर्णय लिया था। जिसमें कहा गया था कि परीक्षार्थी सेंटर में जाकर ऑफलाइन परीक्षा देंगे। इस परीक्षा में करीब 200 छात्र-छात्राओं को शामिल होना था। इनमे से लगभग 40 छात्र कोरोना पॉजिटिव है। इस निर्णय के खिलाफ यूनिवर्सिटी की छात्रा डॉक्टर स्नेहा समेत 14 अन्य छात्र – छात्राओं ने वकील धीरज वानखेडे के माध्यम से हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी। याचिका में कहा गया कि इस भीषण कोरोना काल में ऑफलाइन परीक्षा आयोजित करना गलत है। यूनिवर्सिटी के इस निर्णय से कई छात्र – छात्राओं पर संक्रमित होने का खतरा बन जाएगा इसलिए हाईकोर्ट यूनिवर्सिटी के इस निर्णय पर तत्काल प्रभाव से रोक लगाएं। जस्टिस पी. सेम.कोशी की सिंगल बेंच ने पूरे मामले में सुनवाई के बाद याचिकाकर्ताओं की अपील स्वीकार करते हुए यूनिवर्सिटी के आदेश पर रोक लगा दी है। और आयुष विवि, राज्य सरकार और डेंटल कौंसिल ऑफ इंडिया को नोटिस जारी किया है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरAugust 24, 2026बालाजी गैस एजेंसी से 412 भरा हुआ सिलेंडर गायब, घरेलू और व्यावसायिक सिलेंडरों को उद्योग में खपाए जाने की संभावना
बिलासपुरAugust 24, 2026अरपा तट पर आस्था का विराट अनुष्ठान, सवा लाख पार्थिव शिवलिंग से गूंजा तोरवा छठ घाट, मिथिलांगन कल्याण समिति बिलासपुर के आयोजन में उमड़े श्रद्धालु
रायपुरAugust 23, 2026कृषि विवि का पेपर लीककांड : यूनिवर्सिटी का प्रोफेसर समेत 6 गिरफ्तार, 12 – 12 हजार रुपए में बेचा पेपर, एंडोस्कोपी कैमरे से किया था स्कैन
बिलासपुरAugust 23, 2026घोंघा नदी में डूबने से तीन बच्चों की मौत, स्कूल से लौट रहे थे समडिल के तीनों बच्चे, गांव में मचा कोहराम
