बिलासपुर। एक ASI ने न्यायालय में नकली पत्नी को न्यायालय में खड़ा करके तलाक ले लिया। जब असली पत्नी को इसका पता चला तो उसके होश उड़ गए। उसने तत्काल हाईकोर्ट की शरण ली। अब हाईकोर्ट के आदेश पर पति के संपत्ति की जांच कर भरण पोषण की राशि तय की जाएगी।
ओड़िसा के बरगढ़ – बरपाली की रहने वाली स्मिता पटेल की शादी जिला रायगढ़ बिलाईगढ़ निवासी विवेकानंद पटेल से 2016 में हुई थी। पटेल ASI के पद पर पदस्थ है। शादी के बाद दोनों के बीच विवाद शुरू हो गया तो पत्नी स्मिता पटेल उड़ीसा चली गई। इसके बाद ASI विवेकानंद पटेल ने एक दूसरी महिला को पत्नी के रूप में खड़ा करके परिवार न्यायालय से तलाक ले लिया। इस तलाक की जानकारी असली पत्नी को 6 महीने बाद पता चला। इसके बाद असली पत्नी ने परिवार न्यायलय से पूरे प्रकरण का नकल निकलवाने के बाद हाईकोर्ट में याचिका प्रस्तुत की। हाईकोर्ट ने मामले की गंभीरता को देखते हुए हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार विजिलेंस को जांच के निर्देश दिए। रजिस्ट्रार विजिलेंस ने जांच में मामले को सही पाया। तब असली पत्नी ने हाईकोर्ट के आदेश पर परिवार न्यायालय में भरण पोषण के लिए आवेदन लगाया। जिसे परिवार न्यायालय ने खारिज कर दिया। तब स्मिता पटेल ने हाईकोर्ट में दुबारा याचिका प्रस्तुत कर न्याय की गुहार लगाई। अबकी बार छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय ने परिवार न्यायालय को आदेश दिया है कि वो धारा 24 तहत मामले की सुनवाई करे और पति की संपत्ति की पूरी जांच करने के बाद भरण पोषण की राशि निर्धारित कर।
Author Profile

Latest entries
सूरजपुरOctober 8, 2026हेड कांस्टेबल की पत्नी और बेटी की हत्या, 3 को फांसी और एक को आजीवन कारावास की सजा, एक NSUI का नेता भी है
कोरबाOctober 7, 2026SECL के कोयला खदान के अंदर डंफर में लगी आग, 2 करोड़ की गाड़ी जलकर खाक
बिलासपुरOctober 7, 2026सीवरेज में हजार करोड़ डुबाने के बाद अब शहर के 70 नालों के पानी को साफ करने की तैयारी
बिलासपुरOctober 6, 2026प्रमुख सचिव ने किया पीएम आवास और ई-बस सेवा के निर्माणाधीन कार्यों का निरीक्षण, कहा – 15 दिन में दें प्रोग्रेस रिपोर्ट
