बिलासपुर। स्वास्थ्य विभाग के उन कर्मचारियों की ड्यूटी अब कोरोना केयर सेंटर में नही लगाया जाएगा जो गर्भवती है या शिशुवती है। इसके लिए सिम्स के डीन ने आदेश जारी कर दिया है।
पिछले दिनों छत्तीसगढ़ प्रदेश स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष रविन्द्र तिवारी ने स्वास्थ्य विभाग कब संयुक्त संचालक और सिम्स के दिन को ज्ञापन सौंपा था। अपने ज्ञापन में संघ ने मांग किया था कि स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी कोरोना महामारी में फ्रंट लाइन में आकर काम कर रहे है। ऐसी स्थिति में कर्मचारियों के साथ उनके परिजन का संक्रमित होने का खतरा बढ़ गया है। ऐसी स्थिति में स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों और उनके परिजनों के लिए निजी और सरकारी कोविड सेंटरों में बेड आरक्षित किया जाय। इसके अलावा 50 साल से अधिक बुजुर्ग कर्मचाईयों, गर्भवती व शिशुवती महिलाओं को कोरोना उपचार के लिए कोविड सेंटरों में ड्यूटी न लगाया जाए। संघ के इस मांग को स्वीकार करते हुए सिम्स के डीन ने एक आदेश जारी करते हुए बुर्जगों, गर्भवती और शिशुवती महिलाओं की ड्यूटी कोरोना सेंटर में नही लगाने के निर्देश जारी किए है। इसके अलावा स्वास्थ्य कर्मचारियों और उनके परिजनों के कोरोना संक्रमित होने पर प्राथमिकता के आधार पर इलाज कराने का वादा कर्मचारियों से किया है।
Author Profile

Latest entries
सूरजपुरOctober 8, 2026हेड कांस्टेबल की पत्नी और बेटी की हत्या, 3 को फांसी और एक को आजीवन कारावास की सजा, एक NSUI का नेता भी है
कोरबाOctober 7, 2026SECL के कोयला खदान के अंदर डंफर में लगी आग, 2 करोड़ की गाड़ी जलकर खाक
बिलासपुरOctober 7, 2026सीवरेज में हजार करोड़ डुबाने के बाद अब शहर के 70 नालों के पानी को साफ करने की तैयारी
बिलासपुरOctober 6, 2026प्रमुख सचिव ने किया पीएम आवास और ई-बस सेवा के निर्माणाधीन कार्यों का निरीक्षण, कहा – 15 दिन में दें प्रोग्रेस रिपोर्ट
