GST की बड़ी करवाई, पकड़ा तस्करी का 18 किलो सोना और 5 हजार किलो चांदी, पढ़ें कहां का ब्यापारी आया लपेटे में…

रायपुर। रेवन्यू इंटलीजेंस की टीम ने सोना तस्करी के मामले बड़ी करवाई की है। राजनांदगांव के एक ज्वेलरी शॉप से छापे के दौरान 5 किलो सोना और 5 तन चांदी जब्त की है। इसके पहले टीम ने रायपुर से दो लोगों को गिरफ्तार किया था जिनसे 13 किलो सोना जब्त किया गया था। इस पूरी करवाई में टीम ने कुल 18 किलो सोना जब्त किया है। जो विदेश से तस्करी करके लाए गए है।

जानकारी के अनुसार रेवन्यू इंटलीजेंस की टीम 1 मई को दोपहर 12 बजे के आसपास जसराज शांतिलाल बैद के नंदई स्थित मकान में छापामार कार्यवाही शुरू की, जो आज 3 मई की सुबह 5 बजे तक चली। रेवन्यू इंटलीजेंस के अफसर 3 इनोवा सहित 2 अन्य गाड़ियों में सवार होकर मोहनी ज्वेलर्स के विजय बैद के नंदई स्थित निवास में पहुंचे और जांच पड़ताल शुरू कर दी। इस दौरान किसी को न भीतर जाने दिया जा रहा था और न ही किसी को बाहर जाने की अनुमति थी। रेवन्यू इंटलीजेंस की टीम द्वारा लगातार कार्यवाही के बाद आज बड़ा खुलासा किया गया है। बताया गया है कि मोहनी ज्वेलर्स के यहां से 5 हजार किलो चांदी, 4.5 किलो सोना सहित 32 लाख रुपये नगद बरामद किए गए हैं। रेवन्यू इंटलीजेंस के अधिकारियों के साथ CG GST व सेंट्रल एक्साइज की टीम भी रायपुर से पूछताछ के लिए आई थी।

00 पहले रायपुर में पकड़े 13 किलो सोना पहले रायपुर में दो लीगों को पकड़ा गया जो कोलकाता से 13 किलो सोना लेकर आ रहे थे। इन्हें मुखबिर की सूचना के आधार पर पकड़ा गया था। अधिकारियों ने इन दोनों की तलाशी ली तो कुछ नहीं मिला, लेकिन इनके कपड़ों के अंदर कुछ अजीब लगा। जांचने पर पता लगा कि पीठ की तरफ कपड़ों के अंदर टेप की पट्‌टी से इन्होंने कुछ लपेट रखा था। अफसरों ने पट्‌टी खोली तो विदेशी मार्क के सोने के बिस्किट गिरने लगे। पूछताछ में इन दोनों ने राजनांदगांव के जौहरी जसराज शांति लाल बैद को सप्लाई देने की बात कबूली। टीम ने इसके बाद वहां छापामार करवाई की।
00 सोना ले जाने मांगी पुलिस से मदद
इस संबंध में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कविलाश टण्डन ने बताया कि परसों सेंट्रल एक्साइज की टीम ननदाई रोड स्थित जसराज शांतिलाल बैद की फर्म में रेड की कार्रवाई की थी। ज्वेलरी व्यापारी के पास से 5 हजार किलो चांदी, 4.5 किलो सोना सहित 32 लाख रुपए नगद मिला है। यह जानकारी हमें रायपुर से आए अधिकारी अग्रवाल ने दी थी और उन्होंने कहा था कि हमें यह सामान ले जाने के लिए एक गाड़ी की व्यवस्था और कुछ पुलिसकर्मी चाहिए जिसे हमारे द्वारा उपलब्ध कराया गया है।
00 तीन लोगों को लेकर गई टीम
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार रेन्व्यू इंटलीजेंस की टीम, छग जीएसटी व सेंट्रल एक्साइज टीम ने नंदई रोड स्थित जसराज शांतिलाल बैद की फर्म के मोहनी ज्वेलर्स के तीन लोगों को विजय बैद (राजनांदगांव), शेरू जैन (सावनी महाराष्ट्र) और गौतम बैद (राजनांदगांव) को अपने साथ रायपुर पूछताछ के लिए लेकर गई हैं।
00 अब तक की सबसे बड़ी रेड
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार राजनांदगांव सराफा कारोबारी के यहां अब तक की सबसे बड़ी रेड है। जहां से 5 हजार किलो चांदी, 4.5 किलो सोना सहित 32 लाख रुपये नगद बरामद किया गया है।

Author Profile

नीरजधर दीवान /संपादक - मोबाइल नंबर 8085229794
नीरजधर दीवान /संपादक - मोबाइल नंबर 8085229794

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *