रायपुर। राजधानी हॉस्पिटल में हुई आगजनी मामले में पुलिस ने दो डॉक्टरों को गिरफ्तार किया है। रायपुर पुलिस ने दोनो डाक्टरो के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज किया है। हॉस्पिटल में हुई आगजनी से 7 लोगों की मौत हो गई थी।

17 अप्रैल 2021 को पचपेड़ीनाका रायपुर स्थित राजधानी सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में आग लग गई थी। शार्ट सर्किट से लगी आग के कारण एक मरीज की जलने से मौके पर ही मौत हो गई थी। जबकि 6 अन्य मरीजों की मौत दम घुटने से हो गई थी। आगजनी की घटना में मृत लोगो के परिजन को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने 4 – 4 लाख रुपए की सहायता राशि दी थी। इस आगजनी में जिन लोगों की मौत हुई थी उनमें भक्तशरण सोनकर पिता श्री बरातू राम सोनकर उम्र 60 वर्ष दुर्गा चौक भाटागांव, रायपुर, देवकी सोनकर पति रामकुमार सोनकर उम्र 45 वर्ष, साकिन खट्टी मगरलोड, वन्दना जगमलानी पति दिलीप जगमलानी उम्र 43 वर्ष, निवासी बरेठपारा खैरागढ़ जिला- राजनांदगांव, रमेश साहू पिता विष्णु साहू उम्र 39 वर्ष निवासी मड़मड़ा जिला कवर्धा, ईश्वर राव पिता नारायण राव उम्र 53 वर्ष निवासी भिलाई, जी-07 केबिन चरौदा, जिला- दुर्ग, पी. भाग्यश्री पिता श्री पी. महेश उम्र 20 वर्ष, निवासी बुनियाद नगर, भनपुरी, रायपुर शामिल थे। आगजनी के दौरान हॉस्पिटल में कुल 33 मरीज भर्ती थे। बाकी 27 मरीजों को किसी तरह अस्पताल से बाहर निकालकर अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराकर उनका इलाज किया गया था।

इस मामले की जांच की जा रही थी कि आज पुलिस में सचिन मल और अरविंदो रॉय को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों डॉक्टर अस्पताल के संचालक मंडल के सदस्य है। पुलिस ने इन दोनों डॉक्टरों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या करने का अपराध दर्ज किया है।

Author Profile

Latest entries
धमतरीJuly 9, 2026पहले असढीया और गोह का किया शिकार, फिर पका के खा गए, 6 युवक गिरफ्तार, कहां का है मामला.., पढ़े खबर…
बिलासपुरJuly 8, 2026निगम कमिश्नर ने दुकान संचालक पर किया 25 हजार रुपए का जुर्माना, नाले में फेंक दिया था भारी मात्रा में एक्सपायरी खाद्य सामग्री
बिलासपुरJuly 8, 2026बिजली की आँख मिचौली से उपभोक्ताओं का हाल बेहाल, जैजैपुर स्टेशन का मामला, जिम्मेदार अधिकारी भी नहीं कर पा रहे है समस्याओं का समाधान
बिलासपुरJuly 7, 2026संपत्ति के लिए पिता से मारपीट करने वाला बेटा गिरफ्तार, जान से मारने की धमकी भी देता था
