विधानसभा के पूर्व उपाध्यक्ष बद्रीधर दीवान का निधन, भाजपा कार्यकर्ताओं में शोक की लहर, विस् अध्यक्ष महंत ने दी श्रद्धांजलि

बिलासपुर। भाजपा के वयोवृद्ध नेता और पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष बद्रीधर दीवान का निधन हो गया है। वे दो बार सीपत और दो बार बेलतरा से विधायक रहे। उनके निधन से भाजपा कार्यकर्ताओं और नेताओं में शोक की लहर है।

मंगलवार को भाजपा के संस्थापक सदस्य और विधानसभा उपाध्यक्ष बद्रीधर दीवान का बिलासपुर के निजी अस्पताल में निधन हो गया। उन्होंने देरशाम 8 बजे के आसपास अंतिम सांस ली, लेकिन अस्पताल प्रबंधन ने लगभग आधा घंटे बाद इसकी पुष्टि की। उन्हें लगभग चार दिन पहले तबियत खराब होने पर प्रथम हॉस्पिटल में भर्ती किया गया था। उनके निधन पर भाजपा में शोक की लहर है। पार्टी के सभी नेताओं ने उनके निधन पर गहरा दुख ब्यक्त किया है।

1929 में ग्राम देवरी (पन्धी) में ईश्वरधर दीवान के ज्येष्ठ पुत्र के रूप में उनका जन्म हुआ था। युवा अवस्था मे जनसंघ के नेताओं के संपर्क में आने से वे आरएसएस की शाखाओं में जाने लगे। इसके लिए उन्हें परिवार के बड़े बुजुर्गों के विरोध का भी सामना करना पड़ा था। लेकिन उन्होंने इसकी परवाह किए बिना वो संघ से जुड़े रहे। फिर उन्हें राजनीति क्षेत्र में कूद गए और जनतापार्टी से चुनाव लड़े। बाद में भारतीय जनता पार्टी की स्थापना हुआ तो वे भाजपा में आ गए। सीपत विधानसभा क्षेत्र से कई बार चुना लड़े लेकिन उन्हें जीत का स्वाद 1990 में मिला। तब अविभाजित मध्यप्रदेश में सुंदरलाल पटवा के नेतृत्व में सरकार बनी थी। पटवा सरकार के समय भारी विरोध और दबाव के बाद तब के मुख्यमंत्री सुंदरलाल पटवा ने राज्य परिवहन का उपाध्यक्ष बनाया था। इसके बाद अलग राज्य बनने पर 2003 में सीपत विधान सभा से दूसरी बार चुनाव जीतकर विधान सभा पहुंचे। स्व दीवान तीसरी बार 2008 में और चौथी बार 2013 में बेलतरा से चुनाव जीतकर विधानसभा पहुंचे थे। भाजपा सरकार की तीसरी पारी में उन्हें विधानसभा का उपाध्यक्ष बनाया गया था।

00 विस् अध्यक्ष डॉ महंत ने दी श्रद्धांजलि

छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत ने विधानसभा के पूर्व उपाध्यक्ष बद्रीधर दीवान जी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। अपने शोक संदेश में डा महंत ने कहा कि-श्री दीवान मृदुभाषी, मिलनसार, कुशल प्रशासक एवं संवेदनशील जन प्रतिनिधि थे। अपने लम्बे राजनीतिक जीवन में उन्होने सदैव मूल्यों की राजनीति की एवं इसके माध्यम से प्रदेश के राजनीतिक परिदृश्य में अपना विशेष मुकाम हासिल किया है। उनका निधन प्रदेश के लिये अपूरणीय क्षति है। डा महंत ने बद्रीधर दीवान को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके शोक संतप्त परिजनों के प्रति हार्दिक संवेदना व्यक्त की है।

Author Profile

नीरजधर दीवान /संपादक - मोबाइल नंबर 8085229794
नीरजधर दीवान /संपादक - मोबाइल नंबर 8085229794

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *