रायपुर. प्रदेश कांग्रेस के महासचिव और नगर पालिका के अध्यक्ष दीपक कर्मा का गुरुवार तड़के रायपुर के निजी अस्पताल में निधन हो गया। तड़के 3:30 बजे अंतिम सांस ली। दीपक दंतेवाड़ा विधायक देवती कर्मा और महेंद्र कर्मा के बड़े बेटे थे, उन्हें बचाने के लिए लगातार वेंटिलेटर पर रखा गया था। दीपक कर्मा के निधन पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने शोक जताया।
दीपक कर्मा के निधन के बाद बस्तर सहित पूरे छत्तीसगढ़ में शोक की लहर है। जानकारी के मुताबिक, दीपक कर्मा को करीब 15 दिन पहले कोरोना संक्रमण हुआ. इसके बाद उन्हें इलाज के लिए जगदलपुर के मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गय था। कुछ दिनों बाद से उनकी हालत गंभीर रहने लगी और फेफड़ों में संक्रमण बढ़ता गया।
कर्मा की स्थिति लगातार बिगड़ती देख उन्हें रायपुर के एमएमआई नारायणा सुपरस्पशियलिटी में भर्ती किया गया। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कल ही उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली थी। गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ में कोरोना का कहर थमने का नाम ही नहीं ले रहा। राज्य में मरीजों की संख्या अब 129211 हो गई है। वहीं कुल पीड़ितों की संख्या हुई 802643 हो गई है। कोरोना से अब तक छत्तीसगढ़ में 9738 लोगों की मौत हो गई है। वहीं तक 663694 मरीज रिकवर हुए हैं. थोड़े दिन पहले ही वरिष्ठ कांग्रेस नेत्री करुणा शुक्ला की भी कोरोना से मौत हो गई थी।00 रायपुर में 15 दिन बढ़ा लॉकडाउनछत्तीसगढ़ में कोरोना संक्रमण से बिगड़ते हालात के बीच सरकार ने 15 दिनों के लिए लॉकडाउन का विस्तार कर दिया है। प्रदेश के सभी जिलों में आगामी 15 मई तक के लिए लॉकडाउन बढ़ा दिया गया है। सरकार ने सभी 28 जिलों के कलेक्टरों को इस बाबत आदेश दे दिए हैं। इसमें बताया गया है कि कोरोना संक्रमितों की संख्या नहीं घटने की वजह से सभी जिलों में धारा 144 लागू रहेगी। इस दौरान सभी धार्मिक स्थान, स्कूल-कॉलेज, शराब दुकान, बाजार, मंडी, मॉल, सुपर मार्केट, शादी हॉल, पार्क, जिम और होटल बंद रहेंगे।
Author Profile

Latest entries
सूरजपुरOctober 8, 2026हेड कांस्टेबल की पत्नी और बेटी की हत्या, 3 को फांसी और एक को आजीवन कारावास की सजा, एक NSUI का नेता भी है
कोरबाOctober 7, 2026SECL के कोयला खदान के अंदर डंफर में लगी आग, 2 करोड़ की गाड़ी जलकर खाक
बिलासपुरOctober 7, 2026सीवरेज में हजार करोड़ डुबाने के बाद अब शहर के 70 नालों के पानी को साफ करने की तैयारी
बिलासपुरOctober 6, 2026प्रमुख सचिव ने किया पीएम आवास और ई-बस सेवा के निर्माणाधीन कार्यों का निरीक्षण, कहा – 15 दिन में दें प्रोग्रेस रिपोर्ट
