बिलासपुर। कोरमी में एक ही परिवार के 8 लोगों के मौत की सनसनीखेज मामला सामने आ रहा है। इस मौत को लेकर कई तरह की बाते सामने आ रही है। कुछ लोग कह रहे है कि महुआ शराब में अल्कोहल युक्त शिरफ मिलाकर पीने से हुआ तो पुलिस का कहना है कि होमियोपैथी दवा की ओव्हरडोज दवा पीने से मौत हो रही है।

शहर से लगे कोरमी गांव में पिछले तीन दिनों से कोहराम मच हुआ है। यहां रहने वाले धुरी परिवार के सदस्यों की एक के बाद एक मौत होती जा रही है। अभी तक 8 लोगों की मौत हो चुकी है जिसमे कमलेश धुरी, राजेश धुरी, अक्षय धुरी, समारू धुरी शामिल है। बताया जा रहा है कि मौत का सिलिसिला मंगलवार की रात से शुरू हुई। जब चार लोगों को तबियत खराब होने पर अपोलो में भर्ती किया गया और इलाज के दौरान ही उनकी मौत हो गई। इन चार लोगों के शव घर पहुंचे भी नही थे घर के और सदस्यों की तबियत खराब होने लगी। उन्हें भी अपोलो में भर्ती किया गया। लेकिन बुधवार की देररात उनमें से चार और लोगों की मौत हो गई। लगातार हो रही इस मौत को लेकर पूरा गांव सकते में आ गया। इसके बाद इस घटना को लेकर कई तरह की बातें होने लगी। जिसमे से एक कहानी के अनुसार परिवार के सारे सदस्य शराब पीने के आदि थे लेकिन लॉक डाउन के कारण शराब नही मिल रहा था तो एल्कोहलयुक्त दवा खरीदकर ले आए और उसी को पी गए। इसके बाद एक-एक करके सबकी तबियत खराब होने लगी।

दूसरी कहानी के अनुसार महुआ की शराब में कुछ शिरफ मिलाकर पी गए जिससे तबियत खराब हुई और इलाज के दौरान सबकी मौत हो रही है।
तीसरी कहानी पुलिस की है, जिसमे सिरगिट्टी थाना प्रभारी का कहना कि घर मे सभी को शर्दी-खांसी की समस्या थी। आसपास के किसी डॉक्टर से ये लोग होमियोपैथी की एल्कोहलयुक्त दवा ले आए थे। डॉक्टर ने इन्हें 5 – 5 ml लेने के लिए कहा था लेकिन ये लोग 25 – 30 ml दवा पी गए। जिसके कारण सबकी तबियत खराब होती गई और एक – एक करके मौत भी हो रही है। पुलिस का कहना है कि घर के लोगों से पूछताछ की गई है, डॉक्टरों से बात की गई है, इसके बाद ये तथ्य सामने आया है। फिलहाल अभी मामले की जांच जारी है।
Author Profile

Latest entries
सूरजपुरOctober 8, 2026हेड कांस्टेबल की पत्नी और बेटी की हत्या, 3 को फांसी और एक को आजीवन कारावास की सजा, एक NSUI का नेता भी है
कोरबाOctober 7, 2026SECL के कोयला खदान के अंदर डंफर में लगी आग, 2 करोड़ की गाड़ी जलकर खाक
बिलासपुरOctober 7, 2026सीवरेज में हजार करोड़ डुबाने के बाद अब शहर के 70 नालों के पानी को साफ करने की तैयारी
बिलासपुरOctober 6, 2026प्रमुख सचिव ने किया पीएम आवास और ई-बस सेवा के निर्माणाधीन कार्यों का निरीक्षण, कहा – 15 दिन में दें प्रोग्रेस रिपोर्ट
