बिलासपुर। बर्जेस स्कूल में रविवार को टीका लगवाने पहुंचे लोगों ने जमकर हंगामा किया। यहां क्षमता से अधिक लोग टीका लगवाने पहुंच गए थे, जबकि वहां पर केवल 2 सौ लोगों को वैक्सीन लगवाने की ब्यवस्था है। लिहाजा बहुत से लोगों को लौटना पड़ा।
वेक्सिनेशन में आरक्षण की बंदिश हटने के बाद वेक्सीन सेंटरों में टीका लगवाने वालों की लंबी-लम्बी कतारें लग रही है। रविवार को तो बिलासपुर के बर्जेस स्कूल में सुबह 6 बजे से ही टीका लगवाने वालों की कतार लग गई थी जो सुबह 9 बजे के आते-आते सड़क तक पहुंच गई थी। कतार में पांच सौ से अधिक लोग खड़े हो गए थे। जब वैक्सीन लगाने के लिए स्वास्थ्य विभाग की टीम पहुंची तो कतार देखकर वो भी दंग रह गए। उन्होंने कतार में खड़े सभी लोगों से कहा कि प्रत्येक सेंटर में 2 सौ लोगों को टीका लगाने की ब्यवस्था है। शुरू के 2 सौ लोग रुक जाएं बाकी लोग चले जाएं। इतना सुनते ही कतार में खड़े लोग भड़क गए और सबको वेक्सीन लगाने की बात को लेकर हंगामा खड़ा कर दिया। कुछ देर तक स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों के साथ बहस करने के बाद कतार में खड़े लोगों को उल्टे पांव लौटना पड़ा। गौरतलब है कि शनिवार को ही हाईकोर्ट के आदेश पर सभी वर्गों के लोगों को टीका लगाने का कार्यक्रम शुरू हुआ था।
00 शनिवार को 27 हजार लोगों ने लगवाए टीका
जानकारी के अनुसार शनिवार को प्रदेश में 27 हजार 168 लोगों ने टीका लगवाया था। जिसमे अंत्योदय वाले मात्र 1916 लोग ही थे जबकि BPL के 9595 लोगों ने टीके लगवाए। सबसे ज्यादा APL के 15 हजार लोगों ने ठीके लगवाए थे। बिलासपुर में अंत्योदय वाले केवल 54 लोगों ने ठीके लगवाए जबकि उनके लिए भी प्रत्येक वेक्सिनेशन सेंटर में 2 सौ लोगो को टीका लगाने की ब्यवस्था की गई थी। बिलासपुर में BPL के 543 और APL के 920 लोगों ने टीके लगवाए थे।
Author Profile

Latest entries
सूरजपुरOctober 8, 2026हेड कांस्टेबल की पत्नी और बेटी की हत्या, 3 को फांसी और एक को आजीवन कारावास की सजा, एक NSUI का नेता भी है
कोरबाOctober 7, 2026SECL के कोयला खदान के अंदर डंफर में लगी आग, 2 करोड़ की गाड़ी जलकर खाक
बिलासपुरOctober 7, 2026सीवरेज में हजार करोड़ डुबाने के बाद अब शहर के 70 नालों के पानी को साफ करने की तैयारी
बिलासपुरOctober 6, 2026प्रमुख सचिव ने किया पीएम आवास और ई-बस सेवा के निर्माणाधीन कार्यों का निरीक्षण, कहा – 15 दिन में दें प्रोग्रेस रिपोर्ट
