बिलासपुर। शराब पीने की तलब और विकल्प के रूप खतरनाक रास्ता अपनाने के कारण प्रदेश की सरकार शराब की घर पहुंच सेवा शुरू करने जा रही है। अब लोगों को लॉक डाउन में कही भटकने की जरूरत नही है।

छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा ऑनलाइन मदिरा बिक्रय का निर्णय लिया गया है सोमवार से मदिरा प्रेमियों का इंतजार अब ख़त्म होने वाला है। आबकारी विभाग द्वारा ऑनलाइन ऑर्डर पर ग्राहको को शराब उपलब्ध कराया जाएगा। किन्तु शराब की कीमत के साथ ग्राहको को 100 रुपए डिलिवरी चार्ज के साथ जीएसटी का भुगतान करना होगा। ग्राहको को http//csmcl-in वेबसाइट पर जाकर CSMCL एप डाउनलोड करना होगा जिसके बाद ग्राहको को अपना मोबाइल नंबर, आधार नंबर सहित अपना पूर्ण पता पोर्टल पंजीयन करना होगा। पंजीयन करने पर अपने पता को नक्शे में मार्क करना होगा, जिसके बाद संबंधित दुकानदार एवं डिलीवरी बॉय को भी नक्शे में ग्राहक का पता दिखने लगेगा। पंजीयन उपरांत ग्राहक को देशी, विदेशी एवं प्रीमियम शराब दुकान पर शराब ऑर्डर कर पाएंगे। ग्राहक के लिए पोर्टल में शराब दुकान में उपलब्ध मदिरा का शुल्क प्रदर्शित रहेगा ताकि मदिरा प्रेमी अपनी पसंद का शराब क्रय कर सके। ग्राहको को ऑनलाइन पेमेंट करना होगा एवं ऑर्डर उपरांत प्राप्त ओटीपी डिलीवरी बॉय को डिलीवर करते टाइम दिखाना होगा। डिलीवरी बॉय द्वारा ग्राहक से प्राप्त ओटीपी को एप में दर्ज किया जाएगा जिसके बाद ही डिलिवरी पूर्ण होगी।
Author Profile

Latest entries
सूरजपुरOctober 8, 2026हेड कांस्टेबल की पत्नी और बेटी की हत्या, 3 को फांसी और एक को आजीवन कारावास की सजा, एक NSUI का नेता भी है
कोरबाOctober 7, 2026SECL के कोयला खदान के अंदर डंफर में लगी आग, 2 करोड़ की गाड़ी जलकर खाक
बिलासपुरOctober 7, 2026सीवरेज में हजार करोड़ डुबाने के बाद अब शहर के 70 नालों के पानी को साफ करने की तैयारी
बिलासपुरOctober 6, 2026प्रमुख सचिव ने किया पीएम आवास और ई-बस सेवा के निर्माणाधीन कार्यों का निरीक्षण, कहा – 15 दिन में दें प्रोग्रेस रिपोर्ट
