मुख्यमंत्री ने कांग्रेस पदाधिकारियों से कहा- हम सब के लिए धैर्य और परीक्षा का समय है, लोगों की मदद करते रहें, लोगों का भरोसा न टूटे

बिलासपुर। प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष मोहन मरकाम और प्रभारी महासचिव पी एल पुनिया ने कांग्रेस के प्रदेश पदाधिकारी, ज़िला अध्यक्ष और शहर अध्यक्षो से रविवार को वर्चुअल चर्चा की और कोविड 19 के प्रभाव, रोकथाम, स्वास्थ्य सेवा, मरीजो को होने वाली परेशानी और खामियों को दूर करने के लिए सुझाव और उनके क्रियान्वन पर विस्तार से विचार-विमर्श किया।

रविवार की दोपहर 12.00 बजे से शुरू हुई वर्चुअल के माध्यम से चर्चा प्रारम्भ हुई। बिलासपुर से प्रदेश उपाध्यक्ष अटल श्रीवास्तव, शहर अध्यक्ष प्रमोद नायक जुड़े और बिलासपुर की स्थिति से अवगत कराया, प्रदेश उपाध्यक्ष अटल श्रीवास्तव और शहर अध्यक्ष प्रमोद नायक बारी बारी से अपने विचार रखा और माननीय मुख्य मंत्री भूपेश बघेल जी को बताया कि बिलासपुर सम्भाग होने के कारण रायगढ़, कोरबा, मुंगेली, चाम्पा जांजगीर, पेंड्रा मरवाही, गौरेला शहडोल, अनूपपुर सहित आसपास से बड़ी संख्या में कोविड मरीज आ रहे है, जिसके कारण डिस्ट्रिक्ट हॉस्पिटल और सिम्स में वर्क दबाव बहुत ज्यादा था। कुछ दिनों से कोविड सेंटर बढ़ने के कारण और निजी अस्पतालों में भी बेड बढ़ने से और ऑक्सीजन की उपलब्धता बढ़ने से मरीजो को राहत मिल रही है। शहर में गम्भीर मरीजो के लिए आईसीयू और वेंटीलेटर की कमी है, इसे बढ़ाया जाए, आयुष्मान और खूबचन्द बघेल स्वास्थ्य सेवा को सभी निजी हॉस्पिटल में लागू लिया जाए, जिससे गरीब लोगो का इलाज सही ढंग से हो सके, उन्होंने कहा बिलासपुर में कोविड मरीजो की संख्या में पिछले दो दिनों में जबरदस्त कमी आई है। औसत 1200 मिलते थे ,अब 600 के आसपास ही मिल रहे है। उन्होंने कहा कि ज़िला प्रशासन की मुस्तेदी और स्वास्थ्य कर्मियों की कठिन मेहनत का प्रतिफल है जो इस जंग से जितने में अपनी अहम भूमिका निभा रहे है। मुख्यमंत्री को शहर कांग्रेस, नगर निगम और ब्लाक कांग्रेस द्वारा किये जा रहे मदद की भी जानकारी दी, सूखा राशन, मरीजो को अस्पतालों में भर्ती करने, ऑक्सीजन कि व्यवस्था या अन्य आवश्यकताओ के लिए सहायता कर रहे है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पदाधिकारियों की सारी बातों को बड़ी गम्भीरता से सुना और कहा कि छत्तीसगढ़ की सरकार तीसरी लहर से निपटने के लिए तैयारी शुरू कर दी है, जिसमे बच्चों के बचाव और रोकथाम को विशेष प्राथमिकता दी जा रही है।मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार अब कस्बाई क्षेत्रो में भी 20-30 बेड की ब्यवस्था कर रही है, आईसीयू, वेंटिलेटर और स्वस्थ्य योजना की विस्तार के सुझाव पर कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता इस कठिन समय मे अधिक से अधिक लोगो की मदद करे क्योकि हम सब के लिए धैर्य और परीक्षा का समय है, जनता ने जिस विश्वास के साथ हमे सेवा करने का मौका दिया है उसे साबित करने का समय है। प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम ने मुख्यमंत्री को बधाई दी और कहा कि आपने जो वादा किया उसे पूरा किया, किसान मजदूर आज खुश है। कोविड 19 की भयावह स्थिति में 21 मई को राजीव गांधी की शहादत दिवस पर किसानों को राजीव गांधी न्याय योजना के तहत प्रोत्साहन राशि की प्रथम क़िस्त देने जा रहे है। जिससे किसानों को बड़ी राहत मिलेगी। मोहन मरकाम ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार कोविड काल मे भी उद्योगपतियों के मददगार साबित हो रही है, नरेंद्र मोदी सरकार 2022 में किसानों की आय दुगुनी करने की बात करती है और खादों की कीमत में 58% से ज्यादा की बढ़ोतरी कर दी है, इससे स्पष्ट है नरेंद्र मोदी किसानों को मजदूर बनाने के लिए ठान चुकी है। छत्तीसगढ़ प्रभारी पी एल पुनिया ने कहा संकट काल मे छत्तीसगढ़ सरकार अन्य राज्यो की तुलना में बेहतर काम कर रही है, मरीजो के लिए पर्याप्त स्वास्थ्य सेवा उपलब्ध कराने में और कैजुअल्टी को रोकने ने सफल रही है।

Author Profile

नीरजधर दीवान /संपादक - मोबाइल नंबर 8085229794
नीरजधर दीवान /संपादक - मोबाइल नंबर 8085229794

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *