लरायपुर। प्रदेश की राजधानी के बाल संप्रेषण गृह के 45 बच्चे कोरोना संक्रमित हो गए है। वहां काम करने वाले 5 कर्मचारी भी कोरोना संक्रमित पाए गए है। इसकी जानकारी मिलते ही संप्रेषण गृह को ही आइसोलेशन सेंटर के रूप में तब्दील कर दिया गया है।
माना बाल संप्रेषण गृह में कोरोना बम फूटा है। बाल संप्रेषण गृह में एक साथ 45 बच्चे कोरोना संक्रमित हो गए हैं। इसके अलावा 5 स्टाफ भी कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। इतनी ज्यादा संख्या में संक्रमित मरीज मिलने से सुधार गृह में हड़कंप मच गया है। 45 अपचारी बालकों और 5 स्टाफ के कोरोना संक्रमित होने के बाद पूरे संप्रेषण गृह को ही आइसोलेशन सेंटर में तब्दील कर दिया गया है। अपचारी बालकों के इलाज के लिए 6 नर्स और एक डॉक्टर की ड्यूटी लगाई गई है।
बताया जा रहा कि एक कैदी जो बाहर से आया था, उसे सेंट्रल जेल लेकर जाना था। जेल परिसर से आदेश था कि पहले उस बच्चे का आरटीपीसीआर टेस्ट हो, टेस्ट के बाद उस बच्चे की रिपोर्ट पॉजिटिव आ गई। तब तक वो बाहरी बच्चा हमारे संप्रेक्षण गृह के बच्चों से मिल चुका था, इसलिए सभी का टेस्ट कराया गया, जिसमें 45 बच्चे पॉजिटिव मिले।
00 रविवार को 189 कोरोना मरीजों की मौत
छत्तीसगढ़ में 9120 कोरोना मरीजों की पहचान रविवार को हुई है, जबकि कुल 12,810 मरीज स्वस्थ होने के बाद डिस्चार्ज किए गए हैं। मौतों की बात की जाए, तो कोरोना से रविवार को कुल 189 लोगों की मौत हुई है। रायगढ़ में रविवार को प्रदेश में सबसे ज्यादा 687 कोरोना मरीजों की पहचान हुई है, जबकि रायपुर में 392 कोरोना मरीज मिले हैं। बलौदाबाजार में 635 कोरोना मरीजों की पहचान हुई है, जबकि रायपुर में सबसे ज्यादा 26 लोगों की मौत हुई है। मौतों के मामले में बलौदाबाजार दूसरे नंबर पर है, यहां 23 लोगों की मौत हुई है।
00 प्रदेश ठीक हुए 7 लाख मरीज
छत्तीसगढ़ में अब तक 7 लाख से अधिक लोग कोरोना से ठीक हो चुके हैं। प्रदेश में अब 8 लाख 42 हज़ार 356 कोरोना संक्रमित मिले हैं। वहीं 7 लाख 1 हजार 116 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। इनमें से 81% यानी 5 लाख 68 हजार 636 मरीज ने होम आइसोलेशन में इलाज कराकर कोरोना पर विजय पाई है। वहीं 1 लाख 32 हजार 480 कोरोना संक्रमित कोविड हॉस्पिटल और कोविड केयर सेंटर में इलाज के बाद स्वस्थ हुए हैं। प्रदेश की रिकवरी दर अभी 83 प्रतिशत से अधिक है।
Author Profile

Latest entries
धमतरीJuly 9, 2026पहले असढीया और गोह का किया शिकार, फिर पका के खा गए, 6 युवक गिरफ्तार, कहां का है मामला.., पढ़े खबर…
बिलासपुरJuly 8, 2026निगम कमिश्नर ने दुकान संचालक पर किया 25 हजार रुपए का जुर्माना, नाले में फेंक दिया था भारी मात्रा में एक्सपायरी खाद्य सामग्री
बिलासपुरJuly 8, 2026बिजली की आँख मिचौली से उपभोक्ताओं का हाल बेहाल, जैजैपुर स्टेशन का मामला, जिम्मेदार अधिकारी भी नहीं कर पा रहे है समस्याओं का समाधान
बिलासपुरJuly 7, 2026संपत्ति के लिए पिता से मारपीट करने वाला बेटा गिरफ्तार, जान से मारने की धमकी भी देता था
